Skip to main content

Vivo X60 Pro+ 5G में है 50+48MP पावरफुल क्वाड कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo (विवो) ने भारत में X60 (एक्स 60)सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसमें फ्लैगशिप X60 Pro+ 5G (एक्स 60 प्रो प्लस 5जी) खास है। इस फोन में दमदार कैमरा दिया गया है। जिसमें 50+48 मेगापिक्सल के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है।  इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसकी प्री-बुकिंग आज यानी 25 मार्च से शुरू हो रही है। वहीं फोन की पहली सेल 2 अप्रैल 2021 से होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन... Vivo X60 Pro 5G स्मार्टफोन में है 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी कीमत और ऑफर्स Vivo X60 Pro+ 5G को सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत  69,990 रुपए है। यह स्मार्टफोन सिंगल कलर ऑप्शन एंपरर ब्लू में  उपलब्ध होगा। फोन को HDFC बैंक के कार्ड से खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही फोन को 12 माह की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा। Vivo X60 Pro Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स  डिस्प्ले Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट वाली 6.56 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1080x2376 पिक्स्ल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो  92.7 प्रतिशत है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। कैमरा  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें अपर्चर f/1.57 के साथ पहला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसिंग GN1 सेंसर और दूसरा 114 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाएड गिंबल कैमरा है। इसके अलावा तीसरा 32 मेगापिक्स का सेंसर और चौथा 8 मेगापिक्सल का लेंस शामिल किया गया है।  इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें HDR सुपर नाइट मोड पोर्ट्रेट मोड, अल्ट्रा वाइड नाइट मोड, पैनोरोमा नाइट मोड, प्रो स्पोर्ट मोड दिया गया है।  Vivo X60 स्मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां प्लेटफार्म और प्रोसेसर यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड Funtouch OS 11.1 पर काम करेगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर दिया गया है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55W FlashCharge टेक्नोलॉजी सेके साथ आती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Vivo X60 Pro + 5G has 50+ 48MP powerful quad camera, know price. ..
http://dlvr.it/RwXRNf

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...