Skip to main content

Samsung Galaxy M12 भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड कैमरे से है लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने भारत में नया हैंडसेट ​Galaxy M12 (गैलेक्सी एम12) लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो वाटड्रॉप नॉच डिस्प्ले और क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा। इसे 18 मार्च 2021 की दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon, Samsung की ऑफिशियल साइट और ऑथराइज्ड स्टोर से खरीदा जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो इस फोन दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए है।  गूगल टीवी में मिलेगा अलग प्रोफाइल का फीचर ऑफर Samsung Galaxy M12 को Amazon Prime मेंबर्स 24 घंटे पहले Galaxy M12 स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपए की छूट दी जा रही है।  Samsung Galaxy M12 स्पेसिफिकेशन्स  डिस्प्ले Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट वाली 6.5 इंच की HD+ TFT इनफिनटिव-वी डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 720x1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैपटॉप प्रोसेसर और प्लेटफार्म फोन एंड्राइड 11 बेस्ड One UI 3.1 सपोर्ट करता है। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए 8nm वाला Exynos 850 चिपसेट दिया गया है।  बैटरी और सुरक्षा पावरबैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया गया है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy M12 launch in India, know price & features. ..
http://dlvr.it/Rvc2TN

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...