Skip to main content

Noise Buds Solo TWS ईयरफोन्स में भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Noise Buds Solo (नॉइज बड्स सोलो) ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। खासियत यह कि इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर दिया गया है। इस फीचर के साथ आने वाले Noise कंपनी के ये पहले TWS earphones हैं। यही नहीं क्लियर वॉयस कॉलिंग के लिए इनमें ट्रिपल माइक सिस्टम दिया गया है।  इस इयर बड्स की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने Noise Buds Pop की भी घोषणा की, जिसे 28 फरवरी को पेश किया गया जाएगा। फिलहाल जानते हैं Noise Buds Solo की कीमत और खासियत के बारे में... WhatsApp को टक्कर देगा भारत सरकार का नया स्वदेशी ऐप 'संदेश' कीमत Noise Buds Solo TWS ईयरफोन्स को भारत में 4,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह ईयरफोन चारकोल ब्लैक, गोल्ड, सेज ग्रीन और स्टोन ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।  Noise Buds Solo के स्पेसिफिकेशन्स Noise Buds Solo में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और इनमें हाइब्रिड ANC फीचर मिलता है। ये हाइब्रिड ANC एक्सटर्नल नॉयज को डिटेक्ट करने और कैंसिल करने के लिए ट्रिपल माइक सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड, हैंड्स-फ्री कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंस भी मिलेगा। ये हैं 10 हजार रुपए से कम कीमत वाले 5 शानदार स्मार्टफोन इस ईयरफोन को एक बार चार्ज कर 7 घंटे तक चलाया जा सकता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ यूजर्स को एडिशनल 29 घंटे की बैटरी लाइफ और मिलेगी। यानी कि कुल 36 घंटे की बैटरी मिलेगी। चार्जिंग केस में USB टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। इसे 1।5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इन बड्स में  इनमें ब्लूटूथ 5.0 और SBC और AAC कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में हाइब्रिड ANC, ट्रांसपेरेंसी मोड, वॉल्यूम कंट्रोल, म्यूजिक और कॉल्स इनेबल करने और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Noise Buds Solo TWS Earphones Launch in India, Learn Price and Features. ..
http://dlvr.it/RtkC8b

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...