Skip to main content

JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैपटॉप 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 4G की शुरुआत करने वाली Reliance Jio (रिलायंस जियो) सस्ता लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लैपटॉप के बारे में अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ली​क रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी "JioBook" नाम के एक लैपटॉप पर काम कर रही है।  हाल ही में XDA डेवलपर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, इस किफायती लैपटॉप को इस साल की पहली छमाही में यानी जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। इस लैपटॉप का नाम जियोबुक (Jio Book) हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में... Red magic 6: दुनिया का पहला 18GB रैम वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च रिपोर्ट की मानें तो नया लैपटॉप Android पर आधारित कस्टम स्किन पर JioOS पर काम करेगा। यह Jio ऐप्स के साथ आ सकता है। JioBook में 4G LTE कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस अपकमिंग लैपटॉप में बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जो 1,366×768 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। साथ ही इसमें 2GB LPDDR4x रैम दी जा सकती है और इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी मिलेगा।  XDA की रिपोर्ट में कहा गया है कि, Jio ने JioBook को बनाने के लिए चीनी कंपनी ब्लूबैंक कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। यह कंपनी अपने कारखानों में पहले से JioPhone बना रही है। Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत  फिलहाल JioBook के प्रोटोटाइप की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जो हमें इसके डिजाइन की एक झलक दिखाती है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि Jio इस लैपटॉप में अपने नेटिव ऐप जैसे कि JioStore, JioMeet और JioPages भी शामिल कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कथित तौर पर Microsoft प्रोडक्ट्स जैसे Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office भी शामिल होंगे। बात करें इस JioBook की कीमत की तो इसको लेकर फिलहाल किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।      .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Jio Book Laptop: Jio can soon launch cheap laptop. ..
http://dlvr.it/RvGtqn

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...