Skip to main content

Oppo F19 Pro और F19 Pro+ की सेल हुई शुरू, इन शानदार फीचर्स से लैस हैं ये स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने बीते दिनों भारतीय बाजार में F सीरीज के दो स्मार्टफोन F19 Pro (एफ19 प्रो) और F19 Pro+ (एफ19 प्रो प्लस) को लॉन्च किया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन्हें ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के अलावा देश के सभी लीडिंग स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।  बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा दोनों में पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में... Redmi Note 10 Pro Max की पहली सेल हुई शुरू कीमत Oppo F19 Pro के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,490 रुपए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वे​रिएंट की कीमत 23,490 रुपए रखी गई है। जबकि Oppo F19 Pro+ 5G की कीमत 25,990 रुपए है। बता दें कि इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर में उपलब्ध हैं। Oppo F19 Pro स्पेसिफिकेशन्स Oppo F19 Pro स्मार्टफोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया ळै। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।  इस फोन में MediaTek Helio P95 चिपसेट पर पेश किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,310 बैटरी दी गई है, जो कि 30W VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  Oppo F19 Pro Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स Oppo F19 Pro Plus 5G में 6.43 इंच की पंच होल सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसकी डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  Poco X3 Pro स्मार्टफोन 30 मार्च को होगा भारत में लॉन्च बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 8GB रैम के साथ Octa-Core MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 128GB स्टोरेज मौजूद है। जबकि पावर बैकअप के लिए 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,310mAh की बैटरी दी गई है। बात करें कैमरे की तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।    .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Redmi Note 10 Pro Max sale starts, know price & features. ..
http://dlvr.it/RwDvzy

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...