Skip to main content

Motorola Edge+ स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने बीते साल अपना 108 मेगापिक्सल वाला फ्लैगशिप फोन भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब इसकी कीमत में भारी कटौती की गई है। यहां हम बात कर रहे हैं Motorola Edge+ (मोटोरोला एज प्लस) स्मार्टफोन की, जिसकी कीमत में 10 हजार रुपए की कटौती की गई है। द बता दें कि इस फोन को 74,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह स्मार्टफोन 64,999 रुपए में उपलब्ध है। यह कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart (फ्लिपकार्ट)  पर मौजूद है।  Redmi Note 10 सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने मिल रहे ये ऑफर्स इसके अलावा यदि आप इस स्मार्टफोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प में खरीदा जा सकता है Motorola Edge+ स्पे​सिफिकेशन Motorola Edge+ सिंगल सिम स्लॉट के साथ आता है। इस फ्लैगशिप में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच HD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 30fps पर 6K विडियो रिकॉर्डिंग सपॉर्ट के साथ आता है। यह सेंसर अपर्चर f/1.8 और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज के साथ दिया गया है। दूसरा 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यह अपर्चर f/2.2 और 117-डिग्री फील्ड के साथ आता है। Redmi Note 10 सीरीज 4 मार्च को भारत में होगी लॉन्च जबकि तीसरा 8-मेगापिक्सेल  का टेलीफोटो सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। यह 3x ऑप्टिकल जूम आउटपुट प्रदान करता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में अपर्चर f/2.0 और 0.9-माइक्रोन पिक्सेल साइज वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 12GB रैम LPDDR5 रैम के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Motorola Edge + Smartphone Price 10000 rs cut, know Price. ..
http://dlvr.it/RtqLRM

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...