Skip to main content

Motorola ने लॉन्च किया Moto G50 स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने अपना नया हैंडसेट Moto G50 (मोटो जी50) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में स्नैपड्रेगन 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। खासियत यह कि 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला एक किफायती स्मार्टफोन  है।  फिलहाल Moto G50 को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 250 यूरो (करीब 21,300 रुपए) है। भारत में इस स्मार्टफोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में... Vivo X60 Pro+ 5G में है 50+48MP पावरफुल क्वाड कैमरा, जानें कीमत  Moto G50 स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले Moto G50 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले वी-शेप नॉच के साथ आती है, जो कि 720x1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सेकंडरी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और थर्ड 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। रैम/ प्रोसेसर/ प्लेटफार्म/स्टोरेज बेहतर परफार्मेंस के लिए इस फोन में 4GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड स्टॉक एंड्राइड यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसमें 64GB स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज 1000GB तक बढ़ाई जा सकती है। OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च बैटरी और सुरक्षा इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Motorola launches Moto G50 smartphone, know features. ..
http://dlvr.it/RwhktX

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...