Skip to main content

Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Lenovo (लेनोवो) ने भारत में अपना नया टू-इन-वन लैपटॉप Yoga 6 (योगा 6) को लॉन्च कर दिया है। खासियत यह कि इसमें 360 डिग्री वाला हिंज का इस्तेमाल किया गया है, इसमें स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है। इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।    इसकी बिक्री 10 मार्च से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में... Redmi Note 10 Pro Max भारत में हुआ लॉन्च, जानें और फीचर्स कीमत और ऑफर्स बात करें कीमत की तो Lenovo Yoga 6 को 1 लाख 21 हजार 690 रुपए की कीमत में बाजार में उतारा गया है। फिलहाल इसे प्रमोशनल ऑफर के तहत सिर्फ 86 हजार 990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस के साथ एक बैकपैक और ब्लूटूथ माउस मुफ्त में मिलेगा।  Lenovo Yoga 6 टू-इन-वन फीचर्स Lenovo Yoga 6 में 13.6 इंच का एफएचडी टच आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देता है।  यह लैपटॉप Windows 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB रैम के साथ AMD Ryzen 7 4700U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 512GB की स्टोरेज दी गई है। Lumiford GoMusic BT12 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स पावर बैकअप के लिए इसमें 60WHr की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 18 घंटे तक काम करता है। इसके अलावा लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।  इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 6, यूएसबी 3.2 टाइप-ए जेन 1, दो यूएसबी 3.2 टाइप-सी जेन 2 पोर्ट, हेडफोन जैक और माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप का वजन महज 1.32 किलोग्राम है और इसके ऊपर यूनिक फेब्रिक रैप टेक्सटाइल कवर भी मिलता है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Lenovo Yoga 6 Two-in-One Laptop Launch in India, know Price. ..
http://dlvr.it/Rv5JLy

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...