Skip to main content

Upcoming Features: WhatsApp ला रहा है ये खास फीचर्स, जानें इनके बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp (व्हाट्सएप) अपने यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए समय- समय पर नए अपडेट और फीचर्स देता है। Facebook (फेसबुक) के स्वामित्व वाले WhatsApp अपने लेटेस्ट फीचर्स और आसान यूज के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय ऐप है। WhatsApp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एनीमेटेड स्टीकर्स, क्यूआर कोड्स, डार्क मोड फॉर वेब एंड डेस्कटॉप आदि फीचर्स को जारी किया है। खबर है कि जल्द ही कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ नए फीचर्स उपलब्ध कराने वाली है।  WhatsApp पर आने वाले फीचर्स में एक्सपायरिंग मैसेज, सर्च ऑन वेब, म्यूट चैट, लेटेस्ट इमोजी, मल्टी डिवाइस सपोर्ट/ लिंक्ड डिवाइस स्टोरेज कंट्रोल आदि शामिल हैं। इन फीचर्स के लिए यूजर्स को जल्द ही रोलआउट ​किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में... Netflix अब हिंदी में होगा उपलब्ध, जानें कैसे करें हिंदी इंटरफेस सेटिंग Multi-device support WhatsApp पिछले कुछ समय से अपने मल्टी-डिवाइस सपोर्ट पर काम कर रही है। WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप का ये आगामी फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज में है लेकिन उम्मीद है की इस फीचर को आगमी बीटा रिलीज के साथ जारी किया जा सकता है। Expiring messages WhatsApp जल्द ही Expiring messages के नाम से एक फीचर को रोलआउट करेगा। इस फीचर पर लंबे समय से काम किया जा रहा है। इस खास फीचर के माध्यम से चैट्स में एक निश्चित समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इस फीचर को ऑन या ऑफ कर पाएंगे। ग्रुप चैट्स में यह फीचर सिर्फ एडमिन के लिए ही होगा।  Storage control WABetaInfo के अनुसा, WhatsApp यूजर्स को स्टोरेज ऑप्शन में ज्यादा कंट्रोल देने की तैयारी में है। बता दें कि वर्तमान में व्हाट्सएप में जो भी रिसीव होता है वो यूजर के डिवाइस में एक फोल्डर में स्टोर होता जाता है, ऐसे में यदि कुछ डिलीट करना हो तो यूजर को हर मैसेज को एक-एक कर सिलेक्ट करना पड़ता है। एक-साथ कई मैसेज डिलीट करने हो तो या तो एक-एक कर सिलेक्ट करना पड़ता है या फिर पूरे फोल्डर को एक ही बार में डिलीट करने का विकल्प बचता है। नए फीचर के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। भारत सरकार ने Mi Browser Pro और Baidu को बैन किया, शाओमी ने कहा- उचित कदम उठाएंगे Search on web व्हाट्सऐप का ये फीचर हाल ही स्पेन, ब्राजील, ब्रिटेन समेत कई दूसरे देशों में रोलआउट किया गया है। कंपनी ने इस खास फीचर को इसलिए पेश किया है ताकि झूठी और गलत खबरों को फैलने से रोका जा सके। इसमें फॉरवर्डेड मैसेज के ऊपर अब एक मैग्निफाइंग ग्लास आइकन दिया गया है। इस आइकन पर टैप करने से यूजर्स वेब पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां वे मैसेज चेक और वेरिफाई कर सकते हैं। भारत में इसे जल्द लॉन्च होने की संभावना है। Mute Chat WhatsApp पर अभी किसी भी चैट्स में 8 घंटे, एक हफ्ते और एक साल की टाइम लिमिट मिलती है, लेकिन व्हाट्सऐप के इस फीचर की मदद से यूजर्स हमेशा के लिए चैट्स को म्यूट कर सकते हैं। Always म्यूट ऑप्शन के जरिए यूजर्स को एक साल के लिए चैट्स को म्यूट करने का ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। Latest Emoji WhatsApp में इमोजी बहुत समय से दी जा रही है, लेकिन भारत में वॉट्सऐप पर 138 नए इमोजी के लिए सपोर्ट लेकर आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट के साथ ऐंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर अवेलेबल है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....WhatsApp is bringing these special features, learn about them. ..
http://dlvr.it/Rf792J

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...