Skip to main content

देसी अवतार: Netflix अब हिंदी में होगा उपलब्ध, जानें कैसे करें हिंदी इंटरफेस सेटिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix (नेटफ्लिक्स) ने साढ़े चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार भारत में हिंदी वर्जन पेश कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने बताया है कि उसकी वेबसाइट का प्रत्येक पार्ट, जिसमें साइन-अप, टाइटल नेम, सर्च, पेमेंट सभी हिंदी में उपलब्ध हैं। सभी डिवाइस के लिए हिंदी का विकल्प मौजूद है। नेटफ्लिक्स हिंदी की सर्विस सभी ऐप्स व डिवाइस पर उपलब्ध होगी, जिसमें मोबाइल फोन, कम्प्यूटर व टीवी आदि सब शामिल है।  बता दें कि Netflix के नए यूजर्स signup के दौरान ही हिंदी भाषा का चुनाव कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर 5 लोग एक अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं और पाचों लोग अपनी मर्जी के अनुसार भाषा का चुनाव कर सकते हैं। भारत सरकार ने Mi Browser Pro और Baidu को बैन किया, शाओमी ने कहा- उचित कदम उठाएंगे कैसे करें इस्तेमाल  Netflix यूजर्स को हिंदी इंटरफेस के इस्तेमाल के लिए अपने डेस्कटॉप, टीवी या मोबाइल ब्राउजर में जाकर ‘Manage Profile’ चुनकर लैंग्वेज ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। यहां से Language में जाकर आप हिंदी भाषा में स्विच कर सकते हैं। आपको बता दें, यह लैंग्वेज सेटिंग्स विकल्प प्रोफाइल-स्पेसिफिक है, यानी कि यदि केवल आप ने ही अपने अकाउंट में हिंदी सेटिंग की है तो केवल आप ही इसे हिंदी में देख सकते हैं, इससे उस अकाउंट के दूसरे सदस्य प्रभावित नहीं होंगे।   इन भाषाओं में उपलब्ध हिंदी भाषा इंटरफेस केवल भारतीय सदस्यों तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि यह सुविधा दुनियाभर में उपलब्ध कराई जाएगी। स्ट्रीमिंग सर्विस में हिंदी के अलावा अन्य 26 भाषाएं दी गई हैं, इनमें इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी शामिल हैं। मालूम हो कि, Netflix भारतीय फिल्मों व वेब सीरीज में काफी निवेश कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 17 नई फिल्मों और वेब सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिनमें लूडो, ए सूटेबल बॉय एवं मिसमैच्ड और फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल शामिल हैं। यह फिल्में 12 अगस्त को रिलीज होगी।  Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra की प्री-बुकिंग भारत में शुरू बयान Netflix India की कॉन्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने अपने मेल में दिए बयान में कहा है, (अनुवादित) "एक बेहतरीन नेटफ्लिक्स का अनुभव देना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा मानना ​​है कि नया यूजर इंटरफेस नेटफ्लिक्स को और अधिक सुलभ और उन लोगों के लिए बेहतर बनाएगा जो हिंदी भाषा पसंद करते हैं।" .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Netflix will now be available in Hindi, know how to setting Hindi interface. ..
http://dlvr.it/RdkctJ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...