Skip to main content

स्मार्टफोन: Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपनी फ्लैगशिप हैंडसेट सीरीज Galaxy Note 20 (गैलेक्सी नोट 20) को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार इसे Samsung Galaxy Note 20 सीरीज को दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), ब्रिटेन और थाईलैंड सहित 70 देशों में पेश किया गया है। IANS की खबर के मुताबिक, सैमसंग का यह नया डिवाइस सितंबर तक 130 देशों में उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने Galaxy Note 20 को 5 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट में ऑनलाइन पेश किया था, जो कि दो मॉडल में आता है। इसका पहला मॉडल स्टैंडर्ड Note 20 और दूसरा मॉडल हाई एंड Note 20 Ultra है। इतनी बिक्री की उम्मीद सैमसंग ने कहा कि भारत में उसके मेक इन इंडिया गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन इस साल पांच लाख से ज्यादा की संख्या को पार कर गया है, जो कि पिछले साल गैलेक्सी नोट 10 के साथ हासिल किए गए आंकड़े से दोगुना है। वहीं दक्षिण कोरियाई विश्लेषकों ने इस साल नोट 20 सीरीज की बिक्री लगभग 80 लाख यूनिट होने की उम्मीद की है, जो कि नोट 10 सीरीज (लगभग एक करोड़) से कम है। Google Pixel 5 स्मार्टफोन इस तारीख को हो सकता है लॉन्च  कीमत और ऑफर भारत में Galaxy Note 20 (8GB+रैम 256GB स्टोरेज) को 77,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि Note 20 Ultra 5G (12GB रैम+ 256G स्टोरेज) 104,999 रुपए में उपलब्ध होगा। भारतीय ग्राहकों को Galaxy Note 20 की प्री-बुकिंग करने पर 7,000 रुपए का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को सैमसंग शॉप ऐप पर गैलेक्सी बड्स प्लस, गैलेक्सी बड्स लाइव, गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी टैब्स सहित कई दूसरे प्रॉडक्ट पर ऑफर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर कस्टमर Galaxy Note 20 की खरीद पर 6000 रुपए तक के कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। बैंक कैशबैक और सैमसंग शॉप से मिलने वाले फायदे के साथ, देश में Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 85,999 रुपए होगी। स्पेसिफिकेशन्स: Samsung Galaxy Note 20 Samsung Galaxy Note 20 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2400x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। बात करें कैमरे की तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर शा​मिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह स्मार्टफोन में Samsung Exynos 990 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nokia 5.3 का जारी हुआ टीजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च  Galaxy Note 20 Ultra 5G इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9- इंच की डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2K रिजॉल्यूशन देती है। यह HDR10+ को सपोर्ट करती है और इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में  ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है। यह कैमरा 8K  रिकॉर्डिंग, 50x हाइब्रिड जूम, स्टीरियो साउंड रिकॉर्डिंग, जाइरोस्कोप बेस्ड EIS, OIS के साथ आता है।  सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड के साथ आता है। यह डिवाइस Exynos 990 SoC के साथ 12GB रैम और 512GB UFS 3.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथआती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy Note 20 series launch globally, know price, offers and features. ..
http://dlvr.it/RfMgYx

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...