Skip to main content

Google Pixel 5 स्मार्टफोन इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टेक कंपनी Google (गूगल) अपने नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकती है। यहां हम बात कर रहे हैं Google Pixel 5 (गूगल पिक्सल 5) के बारे में। हाल ही में इस हैंडसेट से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी। नई लीक के अनुसार कंपनी Pixel 5 और Pixel 4a 5G को आगामी माह में लॉन्च कर सकती है। नई लीक को टिप्स्टर Jon Prosser द्वारा शेयर किया गया है, जिसके द्वारा लीक की गइ Pixel 4A की लॉन्चिंग की डेट भी सही साबित हुई थी। टिप्स्टर Jon Prosser ने भी इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा करते हुए लिखा है कि, गूगल Pixel 5 को ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में 30 सितंबर के दिन पेश किया जाएगा। जबकि Pixel 4a 5G को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं आगामी फोन की लीक स्पेसिफिकेशन... Nokia 5.3 का जारी हुआ टीजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च  Google Pixel 5 और Pixel 4A 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन लीक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 5 का सिर्फ एक सिंगल मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल इस बार एक्सएल वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी इस बार फ्लैगशिप Snapdragon 865 प्रोसेसर को ड्रॉप कर सकती है, इसके जगह पर कंपनी स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ऐसा फोन की कीमत कम रखने की वजह से करेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस अगामी स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाली एचडी पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें पिक्सल 4A की तरह ही बेजल लेस डिजाइन मिलेगा। रियर कैमरा में कंपनी दो सेंसर मिल सकते हैं। इसके अलावा गूगल बैटरी क्षमता को भी बढ़ा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ Pixel 4A 5G में Pixel 4A वाले फीचर्स ही मिलेंगे।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Google Pixel 5 can be launched on this date, know expected price and features. ..
http://dlvr.it/RfHV2F

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...