Skip to main content

स्मार्टफोन: Samsung Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra 5G इस दिन होंंगे भारत में लॉन्च, Amazon पर हुए लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) अपनी प्रीमियम हैंडसेट सीरीज Galaxy Note 20 (गैलेक्सी नोट 20) को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसकी पूरी तैयारी कंपनी ने कर ली है और अब इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी हो गया है। हाल ही में इस सीरीज को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की लिस्ट किया गया है। जिसके अनुसार Samsung Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra 5G को आगामी 28 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा।  आपको बता दें कि Samsung ने Galaxy Unpacked Event 2020 में बीते 5 अगस्त को Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल लॉन्च किया था। वहीं अब Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियों के बारे में... Samsung Galaxy A51 की कीमत में भारी कटौती, जानें नई कीमत और ऑफर कीमत  Samsung Galaxy Note 20 4G स्मार्टफोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 77,999 रुपए है। वहीं Note 20 Ultra 5G के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपए रखी गई है। फोन के दोनों वेरिएंट को 28 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।  प्री-बुकिंग शुरू आपको बता दें कि दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और samsung वेबसाइट से शुरू हो गई है। Galaxy Note 20 की प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को 6,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं Galaxy Note 20 Ultra 5G ​की प्री-बुकिंग पर 9,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा यदि आप पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 5,000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।  यही नहीं Galaxy Note 20 सीरीज पर ग्राहकों को खास eSIM सपोर्ट की सुविधा भी दी जा रही है। इसका लाभ Airtel और Jio के नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। इसके अलावा जल्द ही Vodafone Idea नेटवर्क पर भी यह सर्विस इनेबल होगी। स्पेसिफिकेशन्स: Galaxy Note 20 Samsung Galaxy Note 20 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2400x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। बात करें कैमरे की तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर शा​मिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह स्मार्टफोन में Samsung Exynos 990 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra की प्री-बुकिंग भारत में शुरू स्पेसिफिकेशन्स: Galaxy Note 20 Ultra  Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की क्वाड HD+ डायनेमिक AMOLED इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 3200×1440 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7 की सुरक्षा दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि इसमें रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। जबकि 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 1 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स 1TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें भी Galaxy Note 20 के ही समान मिलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy Note 20 and Note 20 Ultra 5G will be launched in India on this day. ..
http://dlvr.it/Rf3n9W

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...