Skip to main content

स्मार्टफोन: Nokia भारत में जल्द लॉन्च करेगी नया फीचर फोन, जियोफोन को मिलेगी टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HMD (एचएमडी) ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia (नोकिया) कंपनी भारतीय बाजार में जल्द अपना नया फीचर फोन लॉन्च करेगी। इसको लेकर हाल ही में कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द ही भारत में दो नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें से एक फीचर फोन होगा, जिसकी टक्कर भारत के टॉप फीचर फोन Jio phone से मानी जा रही है।  We have an exciting surprise coming your way. #Nokiamobile #StayTuned pic.twitter.com/7nNLVpkOqD — Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) August 22, 2020 वीडियो को देखकर लगता है कि नया स्मार्टफोन नोकिया C3 की तरह है। हालांकि फीचर फोन अलग तरह से दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके 4G फीचर फोन होने की उम्मीद है। इनमें से फीचर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मिली है।  आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी सोशल मीडिया पर एचएमडी ग्लोबल के मुख्य उत्पाद अधिकारी जुहो सरविकस ने नए समार्टफोन की जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, भारत में हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए। नोकिया के साथ भारत के बदलते डिजिटल परिदृश्य में एक नई लहर पकड़ने के लिए तैयार रहें। We have an exciting surprise coming your way. #Nokiamobile #StayTuned pic.twitter.com/7nNLVpkOqD — Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) August 22, 2020 Nokia C3 की बात करें तो यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस है जो पहले से ही चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 5.99 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1440 पिक्सल का स्क्रीन रेजॉल्यूशन देती है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,040mAh की बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Nokia will launch new feature phone in India soon. ..
http://dlvr.it/RfQv03

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...