Skip to main content

स्मार्ट टीवी: Nokia ने लॉन्च किया 65 इंच 4K LED स्मार्ट टीवी, इसमें है DTS ट्रू सराउंड टेक्नोलॉजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HMD (एचएमडी) ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia (नोकिया) कंपनी ने भारतीय बाजार में नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह एक 65 इंच 4K LED टीवी है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इस टीवी में DTS ट्रू सराउंड दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह टीवी शानदार ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है। बात करें कीमत की तो Nokia Smart TV 65-inch स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में 64,999 रुपए कीमत में उतारा गया है।  इस स्मार्ट टीवी की पहली सेल 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। Flipkart पर यह नो कोस्ट EMI ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। वहीं ऑफर्स की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा RuPay डेबिट कार्ड से पहली ट्रांजेक्शन पर 30 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  Microsoft ने लॉन्च किया 'Family Safety' ऐप, अब पैरेंट्स बच्चों पर ऐसे रख सकेंगे नजर Nokia Smart TV 65-inch स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Nokia Smart TV 65-inch स्मार्ट टीवी में UHD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2840x2160 पिक्ग्सल का रेजॉल्यूशन देता है। यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एचडीएमआई, यूएसबी 3.0 और एथरनेट पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी में 2.25GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। यह स्मार्ट टीवी Android TV 9.0 Pie ओएस पर काम करता है। इसके अलावा यह टीवी एंड्राइड 9.0 और ऊपर के सभी वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें 1GHz प्योरएक्स क्वाड-कोर कोर्टेक्स A53 प्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 4A के 3 अगस्त को लॉन्च होने की संभावना इसमें यूजर्स को इन-बिल्ट क्रोमकास्ट फीचर दिया गया है, जिसमें आपको Google Play Store, Google Assistant सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विजन और इंटेलीजेंट डिमिंग उपलब्ध है। इस टीवी में 24W स्पीकर हैं और इसमें DTS ट्रू सराउंड दिया गया हैं। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Nokia launches 65 inch 4K LED Smart TV, know price and features. ..
http://dlvr.it/Rctdl8

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...