Skip to main content

Google Pixel 4A के 3 अगस्त को लॉन्च होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। गूगल की योजना अपने अगले सीरीज के स्मार्टफोन पिक्सल 4ए को कंपनी द्वारा 3 अगस्त को लॉन्च करने की बात कही जा रही है। आईफोन एसई के लॉन्च होने की तारीख की सही भविष्यवाणी करने वाले टिप्सटर जॉन प्रोस्सर ने ट्वीट कर कहा है कि गूगल पिक्सल 4ए को लॉन्च किए जाने की तारीख 3 अगस्त होने वाली है। प्रोस्सर कहते हैं, आखिरकार पिक्सल 4ए का फाइनल अपडेट देने के लिए खुश हूं। मैंने आपको जो तारीख दी है (नीचे ट्वीट में लिखा गया) उसी दिन अनावरण होना है। आखिर सवाल है कि क्या आपको सही में फर्क पड़ता है? क्या इन्होंने इसे कुछ लंबा ही नहीं खींच दिया। फोन को पहले गूगल आई/ओ 2020 के दौरान लॉन्च किया जाना था, यह कंपनी का एक वार्षिक डेवलपर्स कॉफ्रेंस है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इस समारोह को रद्द कर दिया गया। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि पिक्सल 4ए के लिए कंपनी की तरफ से किसी ऑनलाइन लॉन्च इवेंट को आयोजित किया जाएगा या नहीं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसके स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ आने के संभावना है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी का बेहतरीन इंटरनल स्टोरेज भी होगा। कीमत लगभग 29000 से शुरू होगी यह डिवाइस 5.81 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले प्लस के साथ 1080 मेगा पिक्सल रिजोल्यूशन स्पोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2340 1080 पिक्सल होगा। इसके साथ यह भी ध्यान देने योग्य है कि यह नया स्क्रीन 90 हट्र्ज नहीं बल्कि 60 हट्र्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसकी कीमत लगभग 29000 से शुरू होगी। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Google Pixel 4A likely to launch on August 3. ..
http://dlvr.it/RcnRSV

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...