Skip to main content

स्मार्टफोन: Nokia C3 भारत में जल्द होने वाला लॉन्च, इस रिपोर्ट से हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। HMD (एचएमडी) ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia (नोकिया) कंपनी भारतीय बाजार में जल्द अपना नया स्मार्टफोन Nokia C3 (नोकिया सी3) लॉन्च करेगी। हाल ही में Nokia C3 के प्रमोशनल पोस्टर्स से इस बात की जानकारी मिली है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन के भारती बाजार में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  वहीं Nokiapoweruser की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में Nokia C3 के प्रमोशनल पोस्टर्स देखें गए हैं। ऐसे में कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं नोकिया के इस अपकमिंग फोन की ताजा रिपोर्ट और इससे जुड़े स्पेसिफिकेशन के बारे में... Google Pixel 5 स्मार्टफोन इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स हालिया रिपोर्ट में Nokia C3 का प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया गया है और इसमें फोन का ब्लू व गोल्डन कलर वेरिएंट दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिलेगी। इस पोस्टर को देखकर माना जा रहा है कि Nokia C3 भारत में इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Nokia C3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Nokia C3 के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन की बात करें तो इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जिससे इस फोन की जानकारी मिलती है। इस फोन में 5.99 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1440 पिक्सल का स्क्रीन रेजॉल्यूशन देती है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। Nokia 5.3 का जारी हुआ टीजर, भारत में जल्द होगा लॉन्च  बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,040mAh की बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।   कीमत Nokia C3 की कीमत की बात करें तो चीन में इसे CNY 699 (करीब 7,500 रुपए) में लॉन्च किया गया है। है। उम्मीद है कि कंपनी भारत में इसे एक ही स्टोरज विकल्प में लॉन्च करेगी और इसकी कीमत 8,000 रुपए से कम हो सकती है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Nokia C3 can be launched soon in India, this report revealed. ..
http://dlvr.it/RfHxJt

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...