Skip to main content

Smart TV: इंडियन ब्रांड Shinco ने लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ब्रांड Shinco (शिंको) ने घरेलू बाजार में अपने तीन नए LED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। इनमें SO43AS, SO50QBT और SO55QBT शामिल हैं। ये स्मार्ट टेलीविजन 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच की स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। इन तीनों स्मार्ट टीवी की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी, इन्हें अमेजन प्राइम डे सेल में डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।  कीमत सेल के दौरान 32 इंच वाला LED TV 1,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 8,599 रुपए की जगह 7,599 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। वहीं एक और 32 इंच वाला HD रेडी स्मार्ट टीवी पर भी समान डिस्काउंट के साथ 10,599 रुपए की जगह 9,599 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा।  भारत में ‘Pixel 4A’ को अक्टूबर में लॉन्च करेगी गूगल, ये होगी खासियत इसके अलावा 43 इंच वाले नए स्मार्ट टीवी को 1,500 रुपए के डिस्काउंट के साथ 18,199 रुपए की जगह 16,699 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 25,999 रुपए की जगह 24,250 रुपए में वहीं 55 इंट वाले टीवी को 29,999 रुपए की जगह 28,299 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। फीचर्स फीचर्स की बात करें तो 43 इंच वाले फुल एचडी स्मार्ट टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह टीवी एंड्रॉइड 8.0 प्लेटफार्म पर काम करता है। ये Uniwall UI और सर्टिफाइड ऐप्स के साथ आता है।  Thomson ने Oath Pro सीरीज के तहत लॉन्च किए दो नए टीवी वहीं 50 इंच और 55 इंच वाले 4K UHD स्मार्ट टीवी में 2GB रैम व 16GB स्टोरेज दी गई है। दोनों टीवी एंड्रॉइड 9.0 प्लेटफार्म के साथ आते हैं। इनमें क्वाड कोर A55 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं शानदार साउंड के लिए दोनों टीवी में डीबीएक्स-टीवी साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Indian brand Shinco launches three smart TVs, know price. ..
http://dlvr.it/RdHBRT

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...