Skip to main content

Smartphone: Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix (इनफिनिक्स) ने भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Hot 10 (हॉट 10) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। यह सिर्फ Moonlight Jade कलर में उपलब्ध होगा। Infinix Hot 10 की पहली सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।  बात करें कीमत की तो भारत में इसे 9,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 1,111 रुपए की मंथली नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने की सुविधा है। इसके अलावा इसे कई बैंकों के डेबिड और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं कंपनी की तरफ से एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रह है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन... Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर Infinix Hot 10 डिस्प्ले Infinix Hot 10 स्मार्टफोन में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1640 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.5% और ऑस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन मके रियर में क्वॉड कैमरा का सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल के दो लैंस और एक लो-लाइट सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में एक 8 मेगापिक्सल सिंगल कैमरा दिया गया है। Apple ला रही खास तरह का फोल्डेबल स्मार्टफोन रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड XOS 7.0 पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को हाइपर गेम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए इस फोन में लीथियम ऑयन 5,200mAh बैटरी दी गई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Infinix Hot 10 smartphone launch in India, it has 5200mAh battery. ..
http://dlvr.it/RjBsy0

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...