Skip to main content

Apple Event 2020: एपल ने 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किए iPhone 12 सीरीज के चार मोबाइल, जानें सभी की कीमत

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। Apple के आईफोन लॉन्चिंग हो गई है। इसमें लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने मंगलवार देर रात कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थिति एपल हेडक्वार्टर में हुए 'हाय स्पीड' इवेंट में iPhone 12, iPhone 12 Mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च कर दिए। इवेंट में कंपनी ने स्मार्ट होम पॉड स्पीकर भी लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि आईफोन 12 मिनी दुनिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन भी है। बता दें कि इस इवेंट की शुरुआत एक बार फिर कंपनी के सीईओ टीम कुक ने की थी। iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि सबसे इस सीरीज का सबसे छोटा आईफोन होगा। वहीं iPhone 12 Pro Max में सबसे बड़ी यानी 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आईफोन 12 सीरीज की कीमतें iPhone 12 Mini 64GB: ₹69,900 128GB: ₹74,900 256GB: ₹84,900 iPhone 12 64GB: ₹79,900 128GB: ₹84,900 256GB: ₹94,900 iPhone 12 Pro 128GB: ₹1,19,900 256GB: ₹1,29,900 512GB: ₹1,49,900 iPhone 12 Pro Max 128GB: ₹1,29,900 256GB: ₹1,39,900 512GB: ₹1,59,900 आईफोन 12 के साथ मिलेगा ए-14 बायोनिक प्रोसेसर। सबसे तेज प्रोसेसर का है दावा। ए-13 के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है इस प्रोसेसर की स्पीड।iPhone 12 के कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड मोड, नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि आईफोन 12 के सभी मॉडल में नाइट मोड मिलेगा। बता दें कि आईफोन 11 के सभी मॉडल में नाइट मोड नहीं मिला था। नाइट मोड भी टाइम लैप्स मिलेगा। फोन के साथ 50 वॉट तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। बेहतर वायरलेस चार्जिंग के लिए आईफोन 12 में मैगसेफ टेक्नोलॉजी दी गई है। एक ही चार्जर से आईफोन 12 और एपल वॉच चार्ज कर सकेंगे। किसी भी आईफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर।  आईफोन 12 मिनी हुआ लॉन्च इसमें है 5.4 इंच की डिस्प्ले है। दुनिया का सबसे पतला और छोटा 5जी स्मार्टफोन है। इसमें आईफोन 12 वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। डुअल रियर कैमरा, नाइट मोड मिलेगा। आईफोन 12 मिनी की कीमत 699 डॉलर और आईफोन 12 की कीमत 799 डॉलर्स है।iPhone 12 pro में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा। इसमें प्रो डिजाइन मिलेगी। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील और ग्लास की है। इसे आईपी 68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन छह मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।  इसमें सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। इसमें भी ए-14 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरे के साथ डीप फ्यूजन मिलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा।  12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा। iPhone 12 PRO Max में भी मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा। सभी लेंस 12 मेगापिक्सल के होंगे। कैमरे के साथ मिलेगा एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग। 60 फ्रेम प्रति सेंकेंड की दर से के वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी। Lidar सेंसर से लैस है आईफोन। इस सेंसर की मदद से आप किसी चीज को स्कैन कर सकेंगे। यह काफी हद तक एक्सरे जैसा है। इसके साथ लो लाइट में भी ऑटो फोकस मिलेगा। आईफोन 12 प्रो की कीमत 999 डॉलर्स और आईफोन 12 प्रो मैक्स की कीमत 1099 डॉलर्स है। नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही पुराने आईफोन की कीमतों में कटौती की गई है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Apple Event 2020: Apple launches four mobiles of iPhone 12 series with 5G connectivity. ..
http://dlvr.it/RjzGkd

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...