Skip to main content

फोल्डेबल फोन: Motorola Razr 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Motorola (मोटोरोला) ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 5G (मोटो रेजर 5जी) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पॉलिश ग्रेफाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग कंपनी ने आज से शुरू ककर दी है। वहीं इस फोन की सेल 12 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट सहित सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Motorola Razr 5G कंपनी के मौजूदा Motorola Razr का अपग्रेडेड वेरियंट है। बात करें कीमत की तो इसे 1 लाख 24 हजार 999 रुपए में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में... Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी लॉन्च ऑफर  Moto Razr 5G को यदि आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट व क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं जियो ग्राहकों को 4,999 रुपए वाले ऐनुअल प्लान पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक साल के लिए जियो की तरफ से अनलिमिटेड सर्विसेज भी दी जा रही हैं।   Motorola Razr 5G: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.2 इंच की प्लास्टिक OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 876x2142 पिक्सल का रेजॉलूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच सेकंडरी OLED डिस्प्ले दी गई है, जो फ्लिप पैनल के ऊपर है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है और लेज ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में फोल्डेबल डिस्प्ले के ऊपर एक 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है।  Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर रैम/ रोम/ प्लेटफार्म/ प्रोसेसर Motorola Razr 5G में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इस फोन में नहीं है। यह ड्यूल सिम फोन ऐंड्रॉयड 10 के साथ My UX पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है।  बैटरी/ कनेक्टिविटी पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2800mAh बैटरी दी गई है, जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Motorola Razr 5G launch in India, know price and features. ..
http://dlvr.it/RjMbwh

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...