Skip to main content

स्मार्टफोन: Motorola ने 4 नए स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी Lenovo (लेनोवो) के स्वामित्व वाली Motorola (मोटोरोला) ने भारत में अपने 4 नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 55 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी, Revou सीरीज की 43 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी, ZX2 सीरीज की 32 इंच और ZX2 HD Ready टीवी 40 इंच शामिल हैं। 32 इंच स्क्रीन में जहां HD स्क्रीन दी गई है, वहीं 40 इंच में स्क्रीन फुल HD और 43 इंच व 55 इंच में स्क्रीन 4K रेजॉल्यूशन सपोर्ट मिलता है।  मोटोरोला के इन चारों स्मार्ट टीवी की बिक्री 15 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart से शुरू होगी। किस कीमत में लॉन्च किए गए हैं ये टीवी और क्या है इनकी खूबियां आइए जानते हैं... Samsung Galaxy F41 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत  कीमत Motorola के 55 इंच टीवी की कीमत 40,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 43 इंच टीवी की कीमत 30,999 रुपए है। 40 इंच वाले टीवी की कीमत जहां 19,999 रुपए है वहीं 32 इंच टीवी को 13,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है।  स्पेसिफिकेशन्स  Motorola के नए स्मार्ट टीवी एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इनमें 2GB की रैम के साथ 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इनमें Mali-G52 जीपीयू दिया गया है।  Motorola ZX2 रेंज में 16GB इंटरनल स्टोरेज और Motorola Revou रेंज में 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जबकि Revou सीरीज के 55 और 43 इंच वाले दोनों स्मार्ट टीवी में 32GB और 40 और 32 इंच वाले अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी 16GB स्टोरेज दी गई है।  Realme ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश सहित भारत में लॉन्च किए ये स्मार्ट डिवाइस बात करें साउंड क्वालिटी की तो Motorola के सभी टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी स्टूडियो साउंड, डॉल्बी विजन और HDR 10 सपोर्ट करते हैं। 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी में दो स्पीकर और दो ट्वीटर्स के साथ 50W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि 43 इंच में दो स्पीकर्स के साथ 24W का साउंड आउटपुट दिया गया है।  मोटोरोला ZX2 रेंज की बात करें तो इनमें दो स्पीकर और दो ट्वीटर्स के साथ 40W का साउंड आउटपुल दिया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड साउंडबार दिया गया है।    .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Motorola launches 4 new smart TVs in India, know price. ..
http://dlvr.it/RjnkdQ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...