Skip to main content

ईयरफोन: OnePlus ने लॉन्च किए Buds Z TWS Earbuds और Bullets Wireless Z, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी OnePlus (वन प्लस) ने भारत में  अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए दो नए डिवाइस OnePlus Buds Z TWS Earbuds और OnePlus Bullets Wireless Z को लॉन्च कर दिया है। OnePlus Buds Z को भारत में 3,190 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसप्री-बुकिंग करने पर डिस्काउंट दिया जा रका है, जिसके बाद यह डिवाइस 2,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।  इसकी बिक्री प्री-बुकिंग 15 अक्टूबर यानि से शुरू होगी। इस डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in के अलावा Amazon और Flipkart पर जाकर भी प्री-बुक किया जा सकता है। यह डिवाइस 2 नवंबर से ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।   Motorola ने 4 नए स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत बात करें OnePlus Bullets Wireless Z बेस एडिशन की तो इसे 1,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह बेस ब्लू और रिवर्ब रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की ​आधिकारिक वेबसाइट पर लिमिटेड सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री आज से शुरू होगी वहीं 2 नवंबर से यह ओपन सेल में मिलेगा।  OnePlus Buds Z: स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Buds Z के फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस IP55 रेटेड है। जो कि इसे डस्ट और पसीने से बचाता है। यह डिवइास सिलिकॉन बॉडी से बना है और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे का प्लेबैक देता है। एपल ने 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किए iPhone 12 सीरीज के चार मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड प्लेबैक और वॉयस कॉल के लिए टच कंट्रोल को भी सपोर्ट करते हैं। ईयरबड का वजन 4.35 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 40 ग्राम है। Bullets Wireless Z - Bass Edition : स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Bullets Wireless Z - Bass Edition वॉर्प चार्ज सपोर्ट के साथ आता है जो आपको 10 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे का प्लेबैक देता है, और सिंगल चार्ज पर 17 घंटे का प्लेबैक देता है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....OnePlus launches Buds Z TWS Earbuds and Bullets Wireless Z, learn price. ..
http://dlvr.it/Rk34hw

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...