Skip to main content

Google Pixel 4a launch: भारत में इस दिन लॉन्च होगा Google Pixel 4a, जानें तारीख और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की टेक कंपनी Google (गूगल) का नया स्मार्टफोन Pixel 4a (पिक्सल 4ए) लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में इस हैंडसेट से जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई थी। वहीं Google ने बुधवार को एक लेट-नाइट इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन्स Pixel 5 और Pixel 4a 5G को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, ये दोनों स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च नहीं होंगे। वहीं खबर है कि कंपनी भारत में Google Pixel 4a 4G वर्जन को भारत में लॉन्च करेगी। इसको लेकर कंपनी ने तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने एक ट्विटर यूजर के सवाल पर रिप्लाई देते हुए कहा है कि Pixel 4a को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। Google ने लॉन्च किया Nest Audio, जानें कीमत और फीचर्स Hey @GoogleIndia #LaunchNightIn is over. So, can we expect @Google #Pixel4a announcements for India anytime soon ? @madebygoogle — Christopher (@christopher_msa) September 30, 2020 हालांकि ​कंपनी ने Google Pixel 4a की भारतीय कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें इसे US में इस स्मार्टफोन को $349 (लगभग 26,000 रुपए) में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि भारत में भी इसे इसी कीमत के आसपास वाली कीमत में उतारा जा सकता है। Google Pixel 4a स्पेसिफिकेशन और फीचर्स Google Pixel 4a में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5.8 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS सपोर्ट और LED फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 6GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,140mAh की बैटरी दी गई है। जबकि सुरक्षा के लिए इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Google Pixel 4a will be launch in India on this day, know date and features. ..
http://dlvr.it/Rj3CKd

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...