Skip to main content

स्मार्ट स्पीकर: Google ने लॉन्च किया Nest Audio, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी Google (गूगल) ने अपना नया स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Nest Audio (नेस्ट ऑडियो) नाम दिया है। इस स्मार्ट स्पीकर में Nest Mini के असिस्टेंट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट स्पीकर को चाक, चारकोल, सेग , सेंड और आकाश कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री पांच अक्टूबर से अमेरिका, कनाडा और भारत समेत 21 देशों में शुरू होगी। इस स्पीकर को कंपनी ने अमेरिका में लॉन्च किया है। बात करें कीमत की तो Nest Audio स्मार्ट स्पीकर को 99.99 डॉलर (करीब 7,400 रुपए) की कीमत में बाजार में उतारा है। फिलहाल, कंपनी ने नेस्ट ऑडियो स्पीकर की भारत में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स... PTron ने लॉन्च किए TWS इयरबड्स, गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉइस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन Google Nest Audio में 75mm का वूफर और 19mm के ट्वीटर के साथ 3 फार-फिल्ड माइक्रोफोन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर गूगल होम की तुलना में 75 प्रतिशत लाउडर है और 50 प्रतिशत स्ट्रोंगर बास प्रोड्यूस करता है। इस स्पीकर में Media EQ फीचर दिया गया है, जो स्वचालित रूप से कंटेंट के आधार पर ऑडियो को समायोजित करता है। जबकि Ambient IQ आस-पास के शोर के हिसाब से वॉल्यूम को कंट्रोल करता है।  Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस इस स्पीकर में मल्टी-रूम कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट स्पीकर में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस स्पीकर को टच-कंट्रोल और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिला है। इसमें 2-स्टेज माइक म्यूट स्विच और क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर दिया है।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Google launches Nest Audio Smart Speaker, know price. ..
http://dlvr.it/Rj3CJQ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...