Skip to main content

फिटनेस बैंड: Samsung Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung (सैमसंग) ने भारत में अपना फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं Galaxy Fit2 (गैलेक्सी फिट 2) की, जो कि 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है। बात करें कीमत की तो इसे 3,999 रुपए की प्राइज में लॉन्च किया गया है।  Samsung Galaxy Fit2 फिटनेस ट्रैकर काले और स्कारलेट के दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसे आज से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में... OnePlus ने लॉन्च किए Buds Z TWS Earbuds और Bullets Wireless Z Galaxy Fit2 स्पेसिफेकेशन्स  Galaxy Fit2 में 1.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसमें ऊपर की तरफ 3 डी कर्व्ड ग्लास है। डिस्प्ले में 450 एनआईटी ब्राइटनेस है। फिटनेस बैंड का वजन 21 ग्राम है। इसमें स्वेट रेसिस्टेंट स्ट्रैप दिया गया है। Galaxy Fit2 में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है। इसमें वाटर लॉक मोड भी दिया गया है।  इसके अलावा Galaxy Fit2 में 70 वॉच फेस का सपोर्ट दिया गया है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें डिस्प्ले को वेक करने और नेविगेशन के लिए एक सिंगल टच दिया गया है। Galaxy Fit2 पांच ऑटोमैटिक वर्कआउट्स और सैमसंग हेल्थ लाइब्रेरी में 90 तक वर्कआउट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Motorola ने 4 नए स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत फिटनेस बैंड नोटिफिकेशन्स के लिए प्रीसेट रिप्लाई को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें एक म्यूजिक कंट्रोलर भी है। इसकी बैटरी 159mAh की है। कंपनी के दावे के अनुसार यह सिंगल चार्ज पर 15 दिन की बैटरी लाइफ देता है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy Fit2 launch in India, know price. ..
http://dlvr.it/RkJSFf

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...