Skip to main content

Device: Realme ने इलेक्ट्रिक टूथब्रश सहित भारत में लॉन्च किए ये स्मार्ट डिवाइस

डि​जिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी Realme (रियलमी) ने भारतीय बाजार में अपनी नई डिवाइस लॉन्च कर दी हैं। इनमें N1 सॉनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश, स्मार्ट कैम 360 डिग्री, टीवी, स्मार्टफोन, साउंडबार व 20,000mAh पावर बैंक 2, रियलमी स्मार्ट प्लग और रियलमी सेल्फी ट्रायपॉड आदि शामिल हैं। Realme ने एक वर्चुअल इवेंट के जरिए इन डिवाइस को लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने अपने IoT प्रोडक्ट लाइनअप को भी विस्तार दिया है। बात करें कीमत की तो स्मार्ट कैम 360 डिग्री की कीमत 2,999 रुपए रखी गई है। हालांकि ग्राहकों को Realme स्मार्ट कैम 360 की पहली सेल पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जहां यह 500 रुपए की छूट के साथ 2,499 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। iPhone 12 सीरीज 13 अक्टूबर को होगी लॉन्च,यहां देखें लाइव इवेंट ​यहां होंगे उपलब्ध N1 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 799 रुपए, Realme पावर बैंक 2 की कीमत 1,599 रुपए और स्मार्ट प्लग की कीमत 799 रुपए है। इनमें टूथब्रश ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। वहीं पावर बैंक ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में मिलेगा। तीनों प्रोडक्ट की बिक्री भारत में 16 अक्टूबर मध्यरात्रि से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन रियलमी स्मार्ट कैम 360 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें वाइड डायनमिक रेंज और 3D नॉइस कैंसिलेशन एल्गोरिथ्म दिया गया है। बेहतर एज डिटेकशन और ब्लाइंट स्पोर्ट को खत्म करने के लिए मकैनिकल गिम्बल 360 डिग्री पैनोरमिक विजन जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते हैं। वहीं रात के लिए इसमें इन्फ्ररेड नाइट विजन मोड दिया गया है। Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी टूथब्रश में हाई फ्रिक्वेंसी मोट और एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसल्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 800mAh की है और इसका नॉयज लेवल 55db तक है। कंपनी ने दावा है किया है कि इसकी बैटरी 130 दिन तक चलेगी और इसे USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। साथ ही ये IPX7 सर्टिफाइड भी है। 20,000 एमएएच पावर बैंक में दो यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ तीन पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा आपको टेम्परेचर प्रोटेक्शन, बैटरी ओवर चार्ज प्रोटेक्शन, अंडर एंड ओवर वॉल्टेज प्रोटेक्शन, सर्ज प्रोटेक्शन आदि दिया गया है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Realme launches these smart devices including electric toothbrushes in India. ..
http://dlvr.it/RjmsyN

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...