Skip to main content

Micromax ने सब-ब्रांड 'In' के साथ करेगी वापिसी, टीजर किया जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax (माइक्रोमैक्स) जल्द एक नए ब्राण्ड के साथ डिवाइस लॉन्च करेगी। कभी भारतीय की सबसे भरोसेमंद और विश्वनीय कंपनी रही Micromax ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड 'In' (इन) को लेकर जानकारी दी है। कम्पनी ने कहा है कि वह जल्द ही नए उप-ब्रांड के तहत उत्पादों की एक नई रेंज पेश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, स्मार्टफोन सेगमेंट में फिर से प्रवेश शुरू करने के लिए, माइक्रोमैक्स ने 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। उसका लक्ष्य देश के नए युग के उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद तैयार करना है। Samsung Galaxy Fit2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में उन्होंने अपने अपकमिंग सब-ब्रांड 'In' का खुलासा किया है। साथ ही उसके बॉक्स की फोटो भी शेयर की है।   शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि कंपनी ने चाइनीज स्मार्टफोन्स के आने के बाद बाजार में अपना अस्तित्व कहीं खो दिया था। लेकिन अब लोग एक बार फिर से मेड इन इंडिया ब्रांड की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में Micromax भी आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा बनने जा रहा है। कंपनी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में एक नया ब्रांड लेकर आने वाली है।   We're #INForIndia with #INMobiles! What about you? #IndiaKeLiye #BigAnnouncement #MicromaxIsBack #AatmanirbharBharat pic.twitter.com/eridOF5MdQ — Micromax India (@Micromax__India) October 16, 2020 शेयर किए गए वीडियो अपकमिंग ब्रांड के बॉक्स को दिखा गया है जिसमें ब्लू कलर के बॉक्स पर 'In' लिखा हुआ है। साथ ही कंपनी के ट्विटर अकाउंट पर भी 'In' के साथ कमिंग सून लिखा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मेड इन इंडिया ब्रांड जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।  बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत देश में मोबाइल फोन के निर्माण के लिए भगवती (माइक्रोमैक्स) सहित कई गैर-चीनी कंपनियों को मंजूरी दी। माइक्रोमैक्स के पास दो स्थानों - भिवाड़ी और हैदराबाद में विनिर्माण सुविधाएं हैं। ब्रांड में प्रति माह 20 लाख से अधिक फोन का उत्पादन करने की क्षमता है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Micromax will return with sub-brand 'In', teaser released. ..
http://dlvr.it/RkJSG9

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...