Skip to main content

Apple: iPhone 12 सीरीज 13 अक्टूबर को होगी लॉन्च,यहां देखें लाइव इवेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी Apple (एपल) के iPhone 12 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने अपने आगामी इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। जिसके अनुसार कंपनी 13 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में नए आईफोन यानी iPhone 12 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टी मीडिया इनवाइट में नहीं की है।  एपल ने अपने इस इवेंट को Hi, Speed नाम दिया है। इवेंट का लोगो गोलाकार बनाया गया है। Hi Speed से 5G iPhone की उम्मीद की जा रही है। इस हाई स्पीड इवेंट का आयोजन 13 अक्टूबर को रात 10.30 बजे से होगा। Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी यहां देखें लाइव यह इवेंट यूनाइटेड स्टेट के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple के कॉर्पोरेट हेडक्वॉर्टर Apple Park में होगा। Apple के लाइव इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। बता दें कि हर साल सितंबर माह में आयोजित होने वाले apple इवेंट में देरी का कारण कोविड-19 महामारी है। ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च इस लॉन्चिंग इवेंट में iPhone 12 सीरीज के अलावा ओवर इयर हेडफोन समेत कई तरह की डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी Apple इवेंट में लॉन्च होने वाली डिवाइस के बारे में कोई जानकारी कंपनी द्वारा नहीं ​दी गई है। Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर 5G टेक्नोलॉजी लीक रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट में iPhone 12 सीरीज के तहत iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 12 लाइनअप को नई डिजाइन के साथ स्क्वॉयर्ड ऑफ एज और 5G टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। यह सभी स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएंगे।  कीमत कीमत की बात करें तो आईफोन फैंस के लिए अच्छी खबर है। लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 12 सीरीज iPhone 11 के मुकाबले सस्ती होगी। इसकी कीमत $699 से $749 के बीच यानी 51,300 से 55,000 के बीच होगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि केवल iPhone 12 Pro Max में ही 5G का सपोर्ट मिलेगा। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....iPhone 12 series will be launch on October 13, see live event here. ..
http://dlvr.it/RjKp2x

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...