Skip to main content

Samsung: Galaxy Note 20 पर पाएं 15,000 रुपए का भारी डिस्काउंट, कंपनी ने लॉन्च किया लिमिटेड पीरियड ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) का Galaxy Note 20 (गैलेक्सी नोट 20) एक प्रीमियम हैंडसेट है। भारत में Galaxy Note 20 (8GB+रैम 256GB स्टोरेज) की कीमत 77,999 रुपए है। लेकिन इस फोन को आप 15,000 रुपए के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में  Samsung Days सेल का ऐलान किया है, जो आज 17 सितंबर 2020 से शुरुआत हो गई। Samsung Day सेल अगले एक हफ्ते यानी 23 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। Samsung Days के दौरान कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy Note 20 पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दे रही है।  Apple iPad Air भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ऐसे मिलेगा डिस्काउंट इस सेल में Galaxy Note 20 पर 9000 रुपए का स्पेशल इस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं यदि आप HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो 6000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। जिसके बाद आपको यह स्मार्टफोन 77,999 रुपए की जगह 62,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यह फोन Mystic Bronze, Mystic Green और Mystic Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा।  स्पेसिफिकेशन्स: Samsung Galaxy Note 20 Samsung Galaxy Note 20 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2400x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। बात करें कैमरे की तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर शा​मिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  एपल हेडक्वॉर्टर में शुरू हुआ पहला वर्चुअल इवेंट यह स्मार्टफोन में Samsung Exynos 990 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy Note 20 Get huge discount of 15,000 rupee. ..
http://dlvr.it/Rgz4tV

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...