Skip to main content

स्मार्टफोन: Samsung Galaxy M51 भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में उतारने वाली है। इसकी तैयारी कंपनी ने कर ली है। यहां हम बात कर रहे हैं Galaxy M51 (गैलेक्सी एम51) की, जिसे कंपनी ने हाल ही में जर्मनी में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन को 10 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी। इस फोन की खासियत इसकी लंबे समय मे बैकप देने वाली बैटरी है। इसमें 7000mAh की सुपर पावरफुल बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में... Samsung Galaxy Z Fold 2 अगले हफ्ते होगा लॉन्च अमेजन पर टीज आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को भारत में पहले ही अमेजन इंडिया पर टीज कर दिया गया था। Amazon की ओर से बनाए गए माइक्रो साइट के मुताबिक Samsung अपने Galaxy M51 को 10 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जागा। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स को टीज किया गया है।  स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सैमसंग गैलेक्सी M51 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED+ इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है। यह पंचहोल डिजाइन के साथ आती है।पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्स का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 सीरीज लॉन्च, 55,999 रुपये है शुरुआती कीमत इस स्मार्टफोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ आ सकता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई पर चलता है। कीमत जर्मनी में Samsung Galaxy M51 को EUR 360 यानी करीब 31,500 रुपए में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे भारत में 25,000 से 30,000 रुपए के बीच की कीमत में लॉन्च कर सकती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy M51 will be launch in India on September 10, know features. ..
http://dlvr.it/RfyGTl

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...