Skip to main content

स्मार्टफोन: iPhone SE पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, खरीददारी का आज आखिरी मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टेक कंपनी Apple (एप्पल) ने मई माह में अपना बहुचर्चित स्मार्टफोन iPhone SE 2020 (आईफोन एसई 2020) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 42 हजार 500  रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल 58,300 रुपए तक जाती है। लेकिन इस फोन पर आज ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। दरअसल, iPhone SE को Flipkart की Big Saving Days सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। सेल आज यानी 20 सितंबर 2020 की रात 12 बजे तक ही लाइव रहेगी। ऐसे में आज रात तक ही Flipkart के डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस सेल में ग्राहकों को 24,000 रुपए तक का लाभ iPhone SE की खरीद पर दिया जा रहा है। Apple ऑनलाइन स्टोर भारत में सितंबर को होगा लॉन्च, ग्राहकों को मिलेंगे ये लाभ कीमत  Apple iPhone SE की कीमत 42,500 रुपए है। हालांकि सेल में फोन को 6500 रुपए की छूट के साथ 35,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन पर कंपनी की तरफ से 17,500 रुपए का अधिकतम एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह ग्राहक दोनों ऑफर के जरिए अधिकतम 24,000 रुपए की छूट का फायदा उठा पाएंगे।  इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट EMI पर खरीददारी का ऑप्शन दिया जा रहा है। यही नहीं Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5% छूट का फायदा उठाया जा सकता है। यह ऑफर iPhone के 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर पर लागू होंगे। iPhone SE 2 स्पेसिफिकेशन iPhone SE 2020 में 4.7 इंच की रेटिना HD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में HDR10 प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह डिस्प्ले टच आईडी जैसे सिक्युरिटी फीचर से लैस है। iPhone SE 2 स्मार्टफोन iOS 13 पर रन करता है। वहीं बेहतर गेमिंग और मल्टी टास्किंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें कंपनी ने लेटेस्ट A13 बायोनिक प्रोसेसर का उपयोग किया है। Samsung: Galaxy Note 20 पर पाएं 15,000 रुपए का भारी डिस्काउंट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह एक वाइड एंगल लेंस है, जो इमेज सिग्नल प्रोसेसर और न्यूरल इंजन से लैस है। इसमें प्रोट्रेट मोड, डेप्थ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जिससे 1080p HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं इसका रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।  iPhone SE 2020 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और Qi सर्टिफाइट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं यह फोन IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। यह 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....iPhone SE: Huge discount on buying today. ..
http://dlvr.it/RhGHLx

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...