Skip to main content

Apple Event 2020 Live: एपल हेडक्वॉर्टर में शुरू हुआ पहला वर्चुअल इवेंट, कंपनी की सबसे सस्ती Apple Watch SE लॉन्च हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने अपने 'टाइम फाइल्स' इवेंट को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित हेडक्वार्टर से शुरू कर दिया है। अब तक इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 3, SE और सीरीज 6 लॉन्च की जा चुकी हैं। इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बिल्डिंग की लॉबी में की। उन्होंने हेडक्ववार्टर की लॉबी में आकर सबसे पहले सभी को गुड मॉर्निंग कहा। फिर उन्होंने कोविड ने जिस तरह से कई बदलाव किए हैं उसके बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे कोविड की वजह से लोग वर्क फ्रॉम होम करने पर मजबूर हो गए हैं। महामारी की वजह से कई और दूसरी चीजों पर भी फर्क पड़ा है। बता दें कि ये पहला मौका है जब कंपनी वर्चुअल इवेंट का आयोजन कर रही है। एपल वन सर्विस हुई लॉन्च एपल ने नई सर्विस एपल वन को लॉन्च कर दिया है जो कि एक क्लाउड सर्विस है। एपल वन के तहत आप अपने डाटा को एपल के सिक्योर सर्वर पर स्टोर कर सकेंगे। एपल वन के तहत कंपनी की सभी पेड सर्विसेज जैसे एपल टीवी प्लस, एपल म्यूजिक की सवाएं ली जा सकेंगी। एपल वॉच सीरीज 3, SE और सीरीज 6 लॉन्च कंपनी ने इवेंट में अपनी अब तक की सबसे सस्ती एपल वॉच सीरीज 3 लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 199 डॉलर (करीब 14,500 रुपए) है। वहीं, एपल वॉच SE भी लॉन्च की है। इसकी कीमत 279 डॉलर (करीब 20,500 रुपए) तय की है। एपल वॉच सीरीज 6 भी लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब 29,300 रुपए) है। एपल वॉच SE में एपल वॉच सीरीज 6 के सभी फीचर्स मिलेंगे। इसमें ई-सिम का भी मिलेगा सपोर्ट। एपल वॉच एसई में भी मिलेगा फॉल डिटेक्शन का सपोर्ट। इसमें जीपीएस का भी सपोर्ट मिलेगा, हालांकि एसई वॉच में ईसीजी का फीचर नहीं मिलेगा। एपल वॉच के लिए खासतौर पर पेश हुई नई सर्विस एपल फिटनेसप्लस जिसकी मासिक मेंबरशिप 99 डॉलर्स है। वॉच से कंट्रोल कर सकेंगे म्यूजिक। VO2 Max फीचर के जरिए सटीकता से  हेल्थ को मॉनिटर किया जा सकता है। नई वॉच में भी ईसीजी का सपोर्ट मिलेगा। तीन कलर वेरियंट में मिलेगी वॉच। पहली बार रेड कलर वेरियंट में आई एपल वॉच। एपल वॉच 6 से ब्लड ऑक्सीजन के बारे में महज 15 सेकेंड में पता लगाजा सकता है। कोरोना संक्रमण में वरदान साबित होगा ब्लड ऑक्सीजन सेंसर। सीरीज 5 के मुकाबले 15 फीसदी फास्ट होगी। कड़ी धूप में भी कर सकेंगे वॉच का इस्तेमाल। राउंड डायल के साथ आएगी वॉच। देखने में एपल वॉच सीरीज  जैसी है ही एपल वॉच सीरीज 6। वॉच के लिए 6 रंगों के स्ट्रैप मिलेंगे। वॉच में मिमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा।  इन डिवाइस के लॉन्च होने की उम्मीद आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया जाता है तब इसमें 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इसमें 5.4 इंच वाला आईफोन 12, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 मैक्स, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 प्रो और 6.7 इंच वाला आईफोन 12 प्रो मैक्स शामिल होंगे। आईफोन 12 की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी, इस बात को कंपनी कंफर्म कर चुकी है। दरअसल, शिपमेंट को लेकर अभी कुछ प्रॉब्लम चल रही हैं। iPad Air (2020) एपल के इस इवेंट में तीसरी बड़ी घोषणा नए आईपैड एयर को लेकर हो सकती है। आईपैड एयर  2020, iPad Air 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। नए आईपैड एयर 2020 की डिजाइन आईपैड प्रो की तरह होगी। बड़ी डिस्प्ले के साथ टच आईडी का सपोर्ट मिलेगा। Apple One इस इवेंट में एपल वन नाम से एक नया प्रोडक्ट पेश हो सकता है। एपल वन कंपनी की सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा होगा जिसके तहत यूजर्स शुल्क देकर एपल म्यूजिक और एपल टीवी प्लस का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ क्लाउड सर्विस भी मिल सकती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Apple Event 2020 Live: First virtual event started in Apple headquarters. ..
http://dlvr.it/Rgslc2

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...