Skip to main content

Laptop: Samsung ने लॉन्च किया पहला 5G पावर्ड फ्लेक्सिबल लैपटॉप, 13 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपना पहला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस लैपटॉप को 2 इन 1 Galaxy Book Flex 5G (गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी) नाम दिया है। इसे कंपनी ने अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो की लेटेस्ट एंट्री के तौर पर पेश कर दिया है। खासियत यह कि इसमें लेटेस्ट इंटेल 11वीं जेनरेशन का कोर प्रोससर दिया गया है। इसमें आपको S पेन सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस लैपटॉप की बैटरी भी लम्बे समय तक परफॉर्म करेगी।  यह कंपनी का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो कि कीबोर्ड डेक पर 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसे टैबलेट मोड में रियर कैमरा के रूप में उपयोग किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी ने  यह भी साफ नहीं है कि इस लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। आइए जानते हैं इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में... LG लॉन्च करने वाली है डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां Samsung Galaxy Book Flex 5G   इस लैपटॉप में 13.3 इंच की FHD टचस्क्रीन दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। लैपटॉप के फ्रंट में एस पेन स्लॉट दिया गया है। इसमें शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और गेमिंग के दौरान यह 60 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर फ्रेम्स देता है। लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए पैनल पर 720पी फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। कीबोर्ड के ऊपर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इसे टैबलेट के रूप में इस्तेमाल करते हुए यह रियर कैमरा के तौर पर यूज किया जा सकता है।   2 इन 1 नोटबुक इंटेल 11th टाइगर लेक कोर i5 या कोर i7 CPUs के साथ इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स से लैस है। इसमें 16GB तक LPDDR4x रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप Windows 10 Home या फिर Windows 10 Pro पर काम करेगा।  Samsung Galaxy M51 भारत में 10 सितंबर को होगा लॉन्च यह लैपटॉप AKG द्वारा डुअल 5 वॉट स्पीकर के साथ आता है।  पावर बैकअप के लिए इस लैपटॉप में 69.7Wh की बैटरी दी गई है, जो कि लंबे समय तक साथ देती है। सुरक्षा के तौर पर इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इस लैपटॉप का वजन 1.26 किलोग्राम है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy Book Flex 5G launch, know features. ..
http://dlvr.it/RgGHhY

Comments

Popular posts from this blog

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 Ultra (एमआई 11 अल्ट्रा) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर फीचर्स दिया गया है। यही नहीं इस फोन के रियर में भी एक छोटी-सी स्क्रीन दी है। इसके अलावा कई शानदार और लेटेस्ट फीचर्स से लैस है ये स्मार्टफोन।  बात करें कीमत की तो Mi 11 Ultra को 69,999 रुपए की प्राइज में बाजार में उतारा गया है। इसे Ceramic व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसके ग्राहकों को कब तक उपलब्ध कराया जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  Samsung Galaxy S20 FE 4G हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां Mi 11 Ultra स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.81 इंच की E4 AMOLED WQHD+ डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1440x3200 पिक्स्ल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus दिया गया है। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 मेग...

Smartphone: Infinix Hot 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 5200mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix (इनफिनिक्स) ने भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Hot 10 (हॉट 10) लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। यह सिर्फ Moonlight Jade कलर में उपलब्ध होगा। Infinix Hot 10 की पहली सेल 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।  बात करें कीमत की तो भारत में इसे 9,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को 1,111 रुपए की मंथली नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने की सुविधा है। इसके अलावा इसे कई बैंकों के डेबिड और क्रेडिट कार्ड से खरीद पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं कंपनी की तरफ से एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रह है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन... Samsung Galaxy Tab A7 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और ऑफर Infinix Hot 10 डिस्प्ले Infinix Hot 10 स्मार्टफोन में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1640 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.5% और ऑस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फ...

वनप्लस 8 और 8 प्रो की बिक्री 29 मई से भारत में शुरू होगी

वनप्लस ने खुलासा किया है कि वनप्लस 8 और 8 प्रो 29 मई से भारत में बिक्री के लिए जाएंगे। कंपनी ने अपने रेड केबल क्लब समुदाय के माध्यम से वनप्लस 8 श्रृंखला की बिक्री की तारीख की पुष्टि की, जहां उसने कुछ बैंक ऑफ़र की भी घोषणा की और सीमित संस्करण वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो पॉप-अप बंडल केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए एक दिन पहले ही उपलब्ध होंगे। 28 मई। OnePlus 8 और 8 Pro स्मार्टफोन को एक महीने पहले ही, वैश्विक स्तर पर और भारत में लॉन्च किया गया था। यह जोड़ी स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 5 जी सपोर्ट और एक पंच-होल AMOLED डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिक रेट के साथ आती है। विशेष रूप से, प्रो मॉडल वायरलेस चार्जिंग और IP68 जल प्रतिरोध का समर्थन करने वाला ब्रांड का पहला फोन है। OnePlus 8 और 8 Pro की कीमत भारत में OnePlus 8 और 8 Pro की कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता भारत में OnePlus 8 की कीमत 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प के लिए 41,999 रुपये से शुरू होती है। यह वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध है। 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 44,999 रुपये और 49,999 रुपये है। OnePlus 8 Pr...