Skip to main content

GAME: भारत में जल्द वापस आ सकता है PUBG Mobile, चीनी कपंनी Tencent से छिनी फ्रेंचाइजी, साउथ कोरियन कंपनी संभालेगी कमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने हाल ही में देश में PUBG Mobile सहित 118 ऐप पर बैन लगा दिया था। इसके खबर के साथ ही भारत में इस गेम को खेलने वाले लोगों को दिल टूट गया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि PUBG Mobile भारत में एक बार फिर शुरू हो सकता है। दरअसल, PUBG कॉर्पोरेशन ने चीन के टेनसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला किया है।  बता दें कि PUBG को मूल रूप से दक्षिण कोरिया में डेवलप किया गया है। इस गेम के मोबाइल वर्जन की फ्रेंचाइजी चीन Tencent Games ने ले रखी है। अब भारत में चाइनीज ऐप्स के बैन होने के बाद PUBG की पेरेंट कंपनी ने भारत में PUBG के ऑपरेशंस अपने हाथ में लेने का फैसला किया है और भारत में टेनसेंट गेम्स की फ्रेंचाइजी कंपनी सस्पेंड कर दी है। टेनसेंट गेम्स से नाता तोड़ने के बाद अब PUBG की सीड कंपनी भारत में PUBG से जुड़े ऑपरेशंस को अंजाम देगी। अब ऐसे में कहा जा रहा है कि PUBG के मोबाइल वर्जन की भारत में जल्द वापसी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। क्यों बैन किया गया PUBG सिक्योरिटी रिसर्चर अविनाश जैन बताते हैं कि आईटी एक्ट की धारा-69ए के तहत भारत में PUBG सहित 118 ऐप पर बैन लगाया गया है। इस धारा के तहत अगर सरकार को लगता है कि किसी वेबसाइट या ऐप से देश की सुरक्षा या अखंडता को खतरा है, तो वो उसे ब्लॉक कर सकती है। अविनाश के अनुसार सरकार ने PUBG मोबाइल लाइट और PUBG लाइट पर बैन लगाया है, क्योंकि इन्हें 2018 में चीनी कंपनी टेंसेंट ने डेवलप किया है। जबकि, PUBG के पीसी और कंसोल वर्जन पर कोई बैन नहीं है, क्योंकि ये कोरियाई कंपनी ब्लूहोल द्वारा बनाए गए हैं। इसके अलावा बैन लगाने के ये कारण भी हैं... * राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा : ये ऐप डेटा सिक्योरिटी के लिए हार्मफुल हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। इसके साथ ही इनसे जासूसी होने का भी खतरा है। ऐप के जरिए चीन की सरकार पॉलिटिकल और मिलिट्री इन्फॉर्मेशन हासिल कर सकती हैं। * यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा : ये ऐप कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन का एक्सेस मांगती हैं और ऐसा शक है कि इस डेटा को चीन की एजेंसियों से साझा किया जाता है। * डेटा लीक होने का खतरा : क्योंकि इन ऐप्स के सर्वर बाहर हैं, इसलिए ये यूजर्स की डिटेल, लोकेशन और पर्सनल डेटा एडवरटाइजर को बेच सकते हैं। * साइबर अटैक का खतरा : पहले भी चीन की ऐप्स में कई स्पाई वेयर मिले हैं, जिसके जरिए यूजर्स के फोन में ट्रोजन आ जाता है। ट्रोजन एक तरह का माल वेयर होता है, जिससे आपका सारा डेटा लिया जा सकता है। भारत में 17.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया PUBG PUBG दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम्स की लिस्ट में टॉप-5 में है। सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में पजबी को 73 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसमें से 17.5 करोड़ बार यानी 24% बार भारतीयों ने डाउनलोड किया है। इस हिसाब से PUBG खेलने वालों में हर 4 में से 1 भारतीय है। 23 हजार 745 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमा चुका PUBG गेमिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाला गेम है PUBG। सेंसर टॉवर के मुताबिक, अभी तक PUBG 3 अरब डॉलर यानी 23 हजार 745 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमा चुका है। PUBG का 50% से ज्यादा चीन से ही मिलता है। जुलाई में PUBG ने 208 मिलियन डॉलर (1,545 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू कमाया है। यानी जुलाई में PUBG ने हर दिन 50 करोड़ रुपए कमाए हैं। टिकटॉक पर भी लग चुका है बैन यह पहली बार नहीं था जब सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया है। इससे पहले कंपनी 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा चुकी है। इसमें पॉप्युलर शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप TikTok भी शामिल था। बीते कुछ समय से चीन और भारत के बीच में सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से सरकार ने ऐप्स को बैन करने का फैसला किया है। PUBG पर प्रतिबंध के बाद भारत में आएगा FAU:G, टीजर जारी  देश में PUBG गेम पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय गेमिंग ऐप FAU:G का टीजर जारी हो गया है। अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट का सपोर्ट करते हुए नई एक्शन गेम FAU-G को पेश किया है। इस गेम की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए साझा की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर नए गेम के बारे में जानकारी देने के साथ बताया कि गेम से होने वाली कमाई में से 20 पर्सेंट नेट रेवेन्‍यू भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस गेम के माध्यम से प्लेयर ना केवल मनोरंजन होगा बल्कि वह सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। FAU:G मोबाइल गेम FAU:G गेम को बंगलूरू की कंपनी nCORE गेम्स ने तैयार किया है। यहां FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless And United: Guards रखा गया है। गेम के पोस्टर को देख ऐसा माना जा रहा है की ये PUBG के टक्कर का है। इस गेम के बारे में फिहलाल कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह गेम PUBG की तरह मल्टीप्लेयर होगा। साथ ही इस गेम को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उतारा जा सकता है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....pubg mobile may soon return to india here are the details. ..
http://dlvr.it/RgPdgt

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...