Skip to main content

वर्ष की पहली छमाही में देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार पर सैमसंग का रहा वर्चस्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गैलेक्सी ए 71 और ए 51 डिवाइस की सफलता के साथ ही सैमसंग ने इस साल की पहली छहमाही में भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार (25,000-50,000 रुपये) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एक नई रिपोर्ट में शुक्रवार को यह घोषणा की गई। सीएमआर इंडिया मोबाइल हैंडसेट की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज सैमसंग ने 2020 के पहले छह महीनों के दौरान 37 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा किया। इसके साथ ही एप्पल ने देश में 26 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ (वर्ष-दर-वर्ष) 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। वहीं प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस ने 2020 की पहली छमाही में 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) विश्लेषक आनंद प्रिया सिंह ने कहा, महामारी के कारण, 2020 की पहली छमाही कई चुनौतियों के साथ सामान्य रूप से समग्र स्मार्टफोन उद्योग के लिए एक कठिन अवधि रही। हालांकि, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे कम प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा। वास्तव में, यह सेगमेंट मजबूत उपभोक्ता मांग और अच्छी आपूर्ति के कारण बढ़ता रहा। कुल मिलाकर, प्रीमियम सेगमेंट में स्मार्टफोन की बिक्री (शिपमेंट) देश में 2020 की पहली छमाही के दौरान वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 18 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी-जून अवधि में इस सेगमेंट में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट का पांच प्रतिशथ हिस्सा रहा। समग्र प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का वर्चस्व अच्छी आपूर्ति, आकर्षक छूट और स्मार्ट चैनल रणनीतियों के माध्यम से संभव हुआ। इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए 71 स्टार के तौर पर उभरा, जिसने इस सेगमेंट में 19 प्रतिशत का योगदान दिया। वहीं एप्पल के लिए, आईफोन 11 ने वर्ष के शुरूआती भाग में अच्छी बाजार प्रतिक्रिया प्राप्त करना जारी रखा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट संभावित रूप से 2020 की दूसरी छमाही में वर्ष दर वर्ष के हिसाब से 20 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान त्योहारी सीजन में विभिन्न तकनीकी दिग्गजों की ओर से कई नए डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung dominated the country's premium smartphone market in the first half of the year. ..
http://dlvr.it/RfpwXv

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...