Skip to main content

App: Google Play Store पर वापस आया Patytm, सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों के चलते हटाया गया था प्ले स्टोर से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Google Play Store पर अब एक बार फिर से Paytm दिखने लगा है। अब एंड्रॉयड यूजर्स Paytm को प्ले-स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार (18 सितंबर) सुबह Google ने Paytm App को खेलों में सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटा दिया था। इस कारण Paytm App को एंड्रॉयड यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, इस दौरान Paytm मॉल, Paytm फॉर बिजनेस, Paytm मनी App प्ले-स्टोर पर मौजूद थे। वहीं, Appल के App स्टोर पर यूजर्स को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि यहां Paytm App लगातार विजिबल रहा। इससे पहले दोपहर में गूगल ने प्ले स्टोर से इस App को हटाने की जानकारी दी थी। गूगल ने एक ई-मेल के जवाब में कहा था कि App को ‘प्ले’ नीतियों के उल्लंघन के चलते ब्लॉक किया गया है। हमारी नीति के संबंध में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL) टूर्नामेंट से पहले आज एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसके बाद Paytm ने ट्वीट किया था कि उसका एंड्रॉयड App नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थाई तौर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। कंपनी ने कहा था कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और आप जल्द ही पहले की तरह Paytm App को इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर से बैन होने के महज चार घंटे बाद ही Paytm की प्ले स्टोर पर दोबारा वापसी हो गई है। सट्टेबाजी पर गूगल की सख्ती इससे पहले गूगल ने शुक्रवार को कहा था कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले App को इजाजत नहीं देता है और ऐसे App को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। दरअसल भारत में IPL जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के App बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। मालूम हो कि IPL 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है। ऐसे में क्रिकेट से जुड़ें फैंटेसी लीग बेस्ड ऐप की रेस तेज हो चुकी है। चूंकि Dream11 प्ले स्टोर पर नहीं है और इसकी वजह भी गूगल की पॉलिसी है। ऐसी स्थिति में फैंटेसी लीग बेस्ड स्पोर्ट्स गेमिंग के लिए बनाई गई सेल्फ रेग्यूलेटरी बॉडी ने गूगल से Paytm ऐप को हटाने को कहा था। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ App का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे App शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है। FIFS ने अदा किया था गूगल का शुक्रिया  गूगल से इस तरह के ऐप्स को हटाने के लिए FIFS ने कहा था। Paytm को प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद FIFS ने गूगल का शुक्रिया अदा किया था। इस रेग्यूलेटरी बॉडी का मानना है कि जब भारत में इस तरह के ऐप्स कानूनी हैं तो गूगल प्ले स्टोर क्यों किसी चुनिंदा ऐप को अपने प्लैटफॉर्म से बैन करता, जबकि कुछ ऐप्स को रखता है। गूगल-पे से भी है Paytm का मुकाबला बता दें कि Paytm देश के बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। गूगल के पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल-पे से भी Paytm का सीधा मुकाबला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में Paytm का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। 5 करोड़ तक का Paytm कैश जीतने का ऑफर Paytm फर्स्ट गेम्स की वेबसाइट पर मौजूद एफएक्यू (frequently asked questions) पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, Paytm फर्स्ट गेम्स पर प्लेयर्स स्पेशल टूर्नामेंट में 5 करोड़ रुपए तक का Paytm कैश जीत सकते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स के लिए अन्य कैश प्राइज भी हैं। इस प्लेटफॉर्म पर रमी, फैंटेसी, लूडो और अन्य प्रकार के मल्टी प्लेयर गेम खेले जा सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, प्लेयर एक्सक्लूसिव टूर्नामेंट में रोजाना एक लाख रुपए तक की राशि जीत सकते हैं। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Patytm returned to Google Play Store, was removed from Play Store due to betting related activities. ..
http://dlvr.it/RhBVFN

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...