Skip to main content

FAU-G Game: PUBG बैन होते ही भारतीय FAU:G गेम का टीजर रिलीज, जल्द होगा लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में PUBG गेम पर प्रतिबंध लगने के बाद ब भारतीय गेमिंग ऐप FAU:G का टीजर जारी हो गया है। अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट का सपोर्ट करते हुए नई एक्शन गेम FAU-G को पेश किया है। इस गेम की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए साझा की है।  बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने PUBG गेम सहित 118 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, हालांकि इसका कंप्यूटर वर्जन अब भी एक्टिव है। Samsung ने लॉन्च किया पहला 5G पावर्ड फ्लेक्सिबल लैपटॉप ट्वीट में दी जानकारी अक्षय कुमार ने ट्वीट कर नए गेम के बारे में जानकारी देने के साथ बताया कि गेम से होने वाली कमाई में से 20 पर्सेंट नेट रेवेन्‍यू भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस गेम के माध्यम से प्लेयर ना केवल मनोरंजन होगा बल्कि वह सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। FAU:G मोबाइल गेम FAU:G गेम को बंगलूरू की कंपनी nCORE गेम्स ने तैयार किया है। यहां FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless And United: Guards रखा गया है। गेम के पोस्टर को देख ऐसा माना जा रहा है की ये PUBG के टक्कर का है। इस गेम के बारे में फिहलाल कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह गेम पबजी की तरह मल्टीप्लेयर होगा। साथ ही इस गेम को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उतारा जा सकता है। LG लॉन्च करने वाली है डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां 224 चीनी मोबाइल एप बैन आपको बता दें कि भारत अब तक चीन पर 3 बार डिजिटल स्ट्राइक कर चुका है। केंद्र सरकार ने सबसे पहले जून में टिकटॉक समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद 47 अन्य चीनी ऐप को ब्लॉक किया गया। वहीं, अब सरकार ने पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप को बैन कर दिया है। देखा जाए तो अबब तक सरकार ने कुल 224 चीनी मोबाइल को भारत में बैन किया है।   .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....FAU-G Game teaser release soon as PUBG gets banned, will launch soon. ..
http://dlvr.it/RgPdfg

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...