Skip to main content

स्मार्टफोन: Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने बीते दिनों भारत में अपना नया हैंडसेट Galaxy M51 (गैलेक्सी एम51) लॉन्च किया है। इस फोन की पहली बिक्री आज से शुरू होने जा रही है। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Samsung की वेबसाइट और Amazon.in से खरीदा जा सकता है।  बता दें कि इस फोन की खासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बैटरी है, इस पावरफुल बैटरी के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है। यह 25वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।  Galaxy Note 20 पर पाएं 15,000 रुपए का भारी डिस्काउंट कीमत और फीचर्स Samsung Galaxy M51 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। यह कीमत इसमें 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपए है। Samsung Galaxy M51 के साथ इंट्रोड्यूसरी ऑफर भी पेश किया गया है। यूजर्स इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यह डिस्काउंट HDFC कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ही उपलब्ध होगा। इसका लाभ 18 सितंबर से 20 सितंबर तक उठाया जा सकता है।  Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी M51 में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED+ इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है। यह पंचहोल डिजाइन के साथ आती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple iPad Air भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा।  पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और 25 वॉट का चार्जर आपको फोन के बॉक्स में ही मिलेगा।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy M51's first sale today, learn price and features. ..
http://dlvr.it/Rh6gYX

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...