Skip to main content

Xiaomi ने पहला फोल्डेबल फोन Mi MIX Fold लॉन्च किया, जानें खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने लंबे समय से चर्चा में रहने वाला अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Mi MIX Fold (एमआई मिक्स फोल्ड) नाम दिया है। खासियत यह कि इसमें कंपनी ने इनोवेटिव कैमरा हार्डवेयर का यूज किया है, जिसे कंपनी ने लिक्विड लेंस नाम दिया है।  Xiaomi Mi MIX Fold को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत सहित अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में... Samsung Galaxy S20 FE का 5G वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च चीनी बाजार में कीमत  Xiaomi Mi MIX Fold को चीन में CNY 9,999 (करीब 1 लाख 11 हजार 742 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (करीब करीब 1 लाख 22 हजार 917 रुपए) है। जबकि इसके 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (करीब 1 लाख 45 हजार 265 रुपए) है।  Xiaomi Mi MIX Fold स्पेसिफिकेशन्स  डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में 8.01 इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। फोल्ड होने पर फोन की स्क्रीन 6.52 इंच हो जाती है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें HDR10+, Dolby Vision, 600 nits max sustained ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में दुनिया का पहला लिक्विड लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जिसे 'लिक्विड लेंस' नाम दिया है। यह कैमरे को 3x से 30x ऑप्टिकल मेग्निफिकेशन में एडजस्ट करता है। जबकि इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।  Boat Airdopes 621 ईयरफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां प्लेटफार्म, प्रोससर, बैटरी यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5020mAh और 2,460mAh की बैटरी दी गई है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Xiaomi launches Mi MIX Fold, the first foldable phone, know features. ..
http://dlvr.it/Rwy8sc

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...