Skip to main content

Sony का पॉकेट AC गर्मी से दिलाएगा निजात, जानें इसकी खूबियां और कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन नए इनोवेशन देखने को मिलते हैं, इन्हीं में शामिल है जापानी कंपनी Sony का मोबाइल से भी छोटा AC, जो गर्मी के मौसम में आपको कूल रखेगा। ये एक ऐसा एयर कंडीशनर  है, जिसे आप अपनी पॉकेट में रख सकते हैं। सोनी के इस पोर्टेबल एसी का नाम Reon Pocket रखा है जिसे किसी कपड़े के अंदर फिट किया जा सकता है। इसके निर्माण के लिए Sony ने स्पोर्टवियर ब्रांड जैसे Le Coq Sportif, Munsingwear से साझेदारी की है। Sony ने इस डिवाइस को क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया है। बात करें कीमत की तो Reon Pocket 2 की जापान में कीमत 138 डॉलर (करीब 14,850 रुपए) है। हालांकि भारत में यह नेकबैंड एसी कब लॉन्च की जाएगी, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।   Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर 3 घंटे का बैटरी बैकप The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Sony की वियरेबल्स एसी की ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, Sony Reon Pocket AC में ठंडी हवा देने के लिए एक पैनल लगाया गया है। यह AC बैटरी के जरिए काम करता है और इसके तापमान को स्मार्टफोन के जरिए ब्लूटूथ से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। Sony के इस पोर्टेबल एसी की बैटरी का बैकअप 90 मिनट्स का है और इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगेगा। Samsung Galaxy S20 FE 4G हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां कूल और हीटिंग इस पोर्टेबल एसी  को एस, एम और एल साइज के कपड़ों के साथ फिट किया जा सकता है। Sony का दावा है कि इस एसी को पेल्टियर एलिमेंट से तैयार किया गया है जो तेजी से ठंडा और गर्म होता है। यानी ​कि यह डिवाइस ना केवल आपको तेज गर्मी से राहत देगा बल्कि यह आपको सर्दी में ठंड से भी बचाएगा। यह छोटा डिवाइस Peltier एलिमेंट के साथ आता है, जो कूल और हीटिंग को एफिशिएंट तरीके से मैनेज करता है। बता दें कि पेल्टियर एलिमेंट का इस्तेमाल कार और वाइन कूलर्स में होता है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Sony launches Reon Pocket 2 AC, Know price & features. ..
http://dlvr.it/RyfWZr

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...