Skip to main content

Samsung Galaxy F12 भारत में लॉन्च, इसमें है 6000mAh बैटरी और 48MP क्वाड कैमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने भारत में F सीरीज के नए हैंडसेट Galaxy F12 (गैलेक्सी एफ 12) को लॉन्च कर दिया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन सेलेस्टियल ब्लैक, स्काई ब्लू और सी ग्रीन में आएगा। Samsung Galaxy F12 के 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। लेकिन इसे इंट्रोडक्टरी प्राइज 9,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। इस वेरिएंट को 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कई शानदार ऑफर भी उपलब्ध करा रही है।  Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत ऑफर्स Samsung Galaxy F12 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट को ICICI बैंक कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपए की इस्टैंट छूट दी जा रही है।  इसकी बिक्री 12 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Samsung वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।  Samsung Galaxy F12 स्पेसिफिकेशन  डिस्प्ले Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश्ड रेट वाली 6.5 इंच की HD+ इनफिनिटिव V डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 720x1,600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 प्रतिशत है। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  Realme X7 Pro Ultra हुआ लॉन्च, इन खूबियों से लैस है ये स्मार्टफोन प्लेटफार्म/ प्रोसेसर यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11-आधारित वन यूआई 3.1 कोर और कैरी पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में Samsung का इन-हाउस 8nm Exynos 850 SoC प्रोसेसर दिया गया है।  बैटरी Samsung Galaxy F12 में पावरबैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और एक दिन की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy F12 launch in India, know price & features. ..
http://dlvr.it/RxPplS

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...