Skip to main content

Mi 11X स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने भारत में Mi 11 (एमआई 11) सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन हैंडसेट को बाजार में उतारा गया है। जिसमें Mi 11X शामिल है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का मैन कैमरा शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं। Mi 11 को को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। जबकि 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन 27 अप्रैल को सेल के लिए उपलब्ध होगा।  108MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Mi 11X Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स Mi 11X: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशेन देती है।  कैमरा इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।   Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर प्लेटफार्म/ प्रोसेसर यह फोन एंड्राइड 11 आधारित MIUI 12 कस्टम स्किन पर आधारित है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,520mAh की बैटरी दी गई है।, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Mi 11X smartphone launch in India, know price & features. ..
http://dlvr.it/RyY7ck

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...