Skip to main content

Asus ROG Phone 5 भारत में 15 अप्रैल से सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus (आसुस) ने बीते दिनों भारत में ROG Phone 5 (रॉग फोन 5) सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने ROG Phone 5, ROG Phone 5 Pro और ROG Phone 5 Ultimate (Limited) को बाजार में उतारा है। ये तीनों गेमिंग स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स से लैस हैं।  इनमें से ROG Phone 5 को 15 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में... Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां कीमत और कलर Asus ROG Phone 5 के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है। वहीं फोन के 12GB रैम+ 256GB स्टज्ञेरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपए रखी गई है। इसे ब्लैक और रेड कलर दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Asus ROG Phone 5 स्पेसिफिकेशन्स  डिस्प्ले  Asus ROG Phone 5 में 144Hz रिफ्रेश्ड रेट वाली 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2448 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास Victus की सुरक्षा दी गई है। इसमें ‘Always On’ फीचर्स के साथ HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 686 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  Nokia X10 और Nokia X20 हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स प्रोसेसर ROG Phone 5 में बेहतर परफोर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए इसमें अड्रेनो 660 दिया गया है। इसमें एक 3D Vapor चेंबर दिया गया है, जिससे तामपान को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। बैटरी पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3000mAh की ड्यूल बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Asus ROG Phone 5 will be available for sale in India from April 15, know features. ..
http://dlvr.it/Ry1SFQ

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...