Skip to main content

Samsung Galaxy S21 सीरीज की बिक्री भारत में हुई शुरू, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S21 (गैलेक्सी एस 21) को लॉन्च किया था। जिसमें Galaxy S21 के अलावा, Galaxy S21+ (गैलेक्सी S21 +) और  Galaxy S21 Ultra (गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा) शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है।  स्मार्टफोन्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India से खरीदा जा सकेगा।  ग्राहकों को शानदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन की क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन, आइए जानते हैं... Samsung Galaxy M02 भारत में 2 फरवरी को होगा लाॅन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट Samsung Galaxy S21 सीरीज की भारत में कीमत मॉडल वेरिएंट कीमत कलर Galaxy S21 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज 69,999 रुपए फैंटम वॉयलेट, व्हाइट, पिंक, ग्रे Galaxy S21 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज 73,999 रुपए फैंटम वॉयलेट, व्हाइट, ग्रे Galaxy S21+ 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज 81,999 रुपए फैंटम वॉयलेट, सिल्वर, ब्लैक Galaxy S21+ 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज 85,999 रुपए फैंटम वॉयलेट, सिल्वर, ब्लैक Galaxy S21 Ultra 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज 1,05,999 रुपए फैंटम ब्लैक, सिल्वर Galaxy S21 Ultra 16GB रैम +512GB स्टोरेज 1,16,999 रुपए फैंटम ब्लैक ऑफर बात करें तो ऑफर की HDFC बैंक की ओर से Galaxy S21 पर 5,000 रुपए, Galaxy S21+ पर 7,000 रुपए और Galaxy S21 Ultra पर 10,000 रुपए  का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy S21 series sales started in India, these great offers are available. ..
http://dlvr.it/RrnrBC

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से वापसी करेगा PUBG, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG (पबजी) लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है, यह कि एक बार फिर से यह गेम उनके लिए उपलब्ध होगा। PUBG गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने वीडियो टीजर जारी कर भारत में नए गेम की लॉन्चिंग की घोषणा की है। वीडियो टीजर के अनुसार, BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम से गेम रिलीज किया जाएगा। हालांकि, टीजर में लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सितंबर में PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। ​तब से लेकर अब तक लोगों को इस गेम की लॉन्चिंग का इंतजार है। आइए जानते हैं PUBG को लेकर पूरी रिपोर्ट के बारे में... Realme C11 (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए इस बजट फोन की खासियत कंपनी ने पुष्टि की BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का पहला और आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल पर एक टीजर भी जारी किया गया है। वहीं KRAFTON ने कहा है कि भारतीय यूजर्स के लिए पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही मोबाइल गेम को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि, बैटलग्राउंड्स मो...