Skip to main content

Poco M3 स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हुई, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने बीते हफ्ते भारत में अपना नया हैंडसेट Poco M3 लॉन्च किया था। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM जैसी खूबियां हैं। इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इसे ई-काॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। POCO का यह स्मार्टफोन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।  बात करें कीमत की तो दो वेरिएंट में आने वाले इस स्मार्टफोन के 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। जबकि 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपए में उपलब्ध है। सेल के दौरान इस फोन पर कई शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में... Realme ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन V11 ऑफर्स Flipkart पर यह स्मार्टफोन नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड होल्डर फोन पर 1,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद यह​ स्मार्टफोन कम कीमत पर उपलब्ध होगा।  Poco M3 स्पेसिफिकेशन डिस्पले Poco M3 में 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2340 पिक्सल का रेजॉलूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi K40 में मिलेगा दुनिया का सबसे छोटा पंच-होल कटआउट रैम/ प्रोसेसर/ प्लेटफार्म/ स्टोरेज बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में 6GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। Poco M3 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।  बैटरी पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Poco M3 smartphone first sale started, know price & offers. ..
http://dlvr.it/RsmKJP

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...