Skip to main content

Redmi K40 में मिलेगा दुनिया का सबसे छोटा पंच-होल कटआउट, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) जल्द K40 सीरीज के नए हैंडसेट को लॉन्च करेगी। जिसके तहत तीन फोन लॉन्च किए जाएंगे। Redmi K40 सीरीज को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज के तहत तीन मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Redmi K40, Redmi K40S और Redmi K40 Pro शामिल होंगे। इस सीरीज को फरवरी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में रेडमी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने कंफर्म कर दिया है कि, Redmi K40 के डिस्प्ले में किसी फोन में दिया गया अब तक का सबसे छोटा पंच-होल कटआउट देखने को मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक स्क्रीन टू बॉडी रेशियो को प्राप्त करना है और अब तक इतना छोटा पंच होल किसी भी अन्य स्मार्टफोन में आपने नहीं देखा होगा।  Nokia 5.4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर टीजर से हुई पुष्टि Redmi K40 की संभावित स्पेसिफिकेशन Redmi K40 स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली फुलएचडी+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इस फोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए 6GB रैम के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित मीयूआई 12.5 के साथ उतारा जा सकता है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकप के लिए इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Mi 11 की कीमत लाॅन्च से पहले हुई लीक Redmi K40 Pro   बता दें कि इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी तो पहले ही कंफर्म हो चुकी है, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो कि पंच-होल डिजाइन के साथ आएगी। इस फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। मालूम हो कि कुछ समय पहले चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर लू वीबिंग ने स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें दिखाया था कि Redmi K40 सीरीज का फोन की बैटरी 10.5 घंटे के इस्तेमाल के बाद भी 64 प्रतिशत बची हुई थी। हालांकि अभी इसकी बैटरी क्षमता के बारे में पता नहीं चला है। .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Redmi K40 will get world's smallest punch-hole cutout, company confirmed. ..
http://dlvr.it/Rsf0hC

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...