Skip to main content

6000mAh बैटरी वाले Infinix Smart 5 की बिक्री हुई शुरू, मिल रहे ये शानदार ऑफर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हांगकांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix (इनफिनिक्स) ने बीते दिनों भारतीय बाजार में Infinix Smart 5 (इनफिनिक्स स्मार्ट 5) को लॉन्च किया था। जिसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी सहित कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। आज इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री शुरू हो गई है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। इस दौरान ग्राहकों को कई शानदार डील से लेकर आकर्षक ऑफर भी उपलबध कराए जा रहे हैं।  बता दें कि भारतीय बाजार में Infinix Smart 5 को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,199 रुपए है। इस फोन को ग्रीन, पर्पल, ब्लू और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, इसमें है 7000mAh की पावरफुल बैटरी ऑफर इस फोन की खरीदी यदि आप Yes बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 7 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Axis बैंक भी इस डिवाइस पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा Infinix Smart 5 को 247 रुपए प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। Infinix Smart 5 स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले Infinix Smart 5 स्मार्टफोन में 6.82 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है।  कैमरा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा लो लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  Zebronics ने भारत में लॉन्च किया Zeb-Juke Bar 9800 Pro साउंडबार रैम/ प्रोसेसर/ प्लेटफार्म/ स्टोरेज इस फोन में 2GB रैम के साथ MediTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी इस फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Infinix Smart 5 start first sale, These great offers are available. ..
http://dlvr.it/Rt6MLj

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) ने अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। यहां हम बात कर हे हैं Galaxy A12 (गैलेक्सी ए12) और Galaxy A02s (गैलेक्सी ए02एस) की। दोनों ही बजट फोन हैं और इन्हें चार कलर विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।  Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। जबकि Galaxy A02s सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स... Headphone: प्रसिद्ध ऑटोमेकर लेम्बोर्गिनी ने लॉन्च किए हेडफोन और इयरफोन  कीमत Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन के 3GB रैम 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 179 (करीब 15,800 रुपए) है। वहीं इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 (करीब 17,500 रुपए), जबकि 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।  वहीं बात करें Galaxy A12 स्मार्टफोन की तो यह 2021 से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Samsung Galaxy A02s की कीमत EUR 150 (करीब 13,000 रुपए) है। यह फोन 3GB रैम 32GB स्टोरेज विकल्प म...

Tracing App: आरोग्य सेतु में आया नया फीचर, अब कंपनियां कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रख सकेंगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से बचाव और जागरुकता के लिए भारत सरकार द्वारा अप्रैल माह में आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एप को लॉन्च किया था। अब इस एप में एक ऐसा नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से कंपनियों को अपने कर्मचारियों तथा अन्य प्रयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। यानी कि कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर नजर रख सकेंगी। मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि हुई है। बयान में कहा गया है कि आरोग्य सेतु दुनिया में इस तरह की सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई ऐप है। अब इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 15 करोड़ को पार कर गई है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस (Open API Service) से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। इसका मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज हुई ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और खूबियां  भारत में पंजीकरण जरूरी इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय ने आरोग्य सेतु में किए गए इस नए फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि, इस सर्विस की मदद से कोरोना संक्रमण के मान...