Skip to main content

Realme X7 की कीमत हुई लीक, हो सकता है भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) अगले सप्ताह भारत में नया 5G स्मार्टफोन X7 5G लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। जिससे पता चलता है कि यह भारत का सबसे सस्ता 5G फोन हो सकता है। बता दें कि Realme X7 और Realme X7 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। भारत X7 5G को 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।  हाल ही में टिप्सटर Debayan Roy ने @Gadgetsdata हैंडल से ट्वीट कर Realme X7 5G की कीमत का खुलासा किया है। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि इसे 19,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह इसकी शुरुआती कीमत होगी, जिसमें 6GB रैम के साथ  128GB स्टोरेज मिलेगी। Realme X7 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है।   Xiaomi के इस 108MP वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती Realme X7 5G की स्पेसिफिकेशन Realme X7 में 6.4 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2400×1080 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन देती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 फीसदी है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड- एंगल लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy S21 सीरीज की बिक्री भारत में हुई शुरू, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ऑक्टा कोर Dimensity 800U SoC प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Realme X7 5G price leaked, will be launch on 04 february. ..
http://dlvr.it/Rs1Y3S

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...