Skip to main content

Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung (सैमसंग) के Galaxy A21s (गैलेक्सी ए21एस) स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से कटौती हो गई है। जिसके बाद इस फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसे ई-काॅमर्स साइट Amazon और Flipkart पर यह स्मार्टफोन कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स की कीमत को कम किया था। नई कीमत के ​साथ लिस्ट हुए Samsung Galaxy A21s के 4GB+रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं इसके 6GB रैम+ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.Com पर अभी भी ये स्मार्टफोन पुरानी कीमत के साथ ही लिस्टेड हैं। यूजर्स इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।  Boat Aavante Bar 4000DA साउंडबार भारत में हुआ लॉन्च फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  Samsung Galaxy A21s में 6.5 इंच की इनफिनिटी-ओ HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं सुरक्षा के लिए इस फोन में फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सेकंडरी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा दिया गया है।  Samsung Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ नए कलर वेरिएंट में हुए लाॅन्च फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 850 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है।  .Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.....Samsung Galaxy A21s price cuts, know new price. ..
http://dlvr.it/RtPrKH

Comments

Popular posts from this blog

Fastrack ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फिटनेस बैंड Reflex 3.0, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घड़ियां बनाने वाली Titan (टाइटन) के स्वामित्व वाली कंपनी Fastrack (फास्ट्रैक) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Reflex 3.0 (रिफ्लेक्स 3.0) और Reflex Tunes (रिफ्लेक्स ट्यून्स)  शामिल हैं। दोनोंं ही फिटनेस बैंड में पावरफुल बैटरी दी गई है। बात करें कीमत की तो Reflex 3.0 को 2495 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं Reflex Tunes की कीमत 1,795 रुपए है। बैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनकी खासियत... Oppo A94 हुआ लॉन्च, जानिए कितना खास है ये स्मार्टफोन Reflex 3.0 फीचर्स यह डुअल-टोन स्मार्टबैंड है जो 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 20 वॉच फेस सपोर्ट करता है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले दी गई है और आप इसके जरिए म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल कर सकेंगे। यह बैंड 10 दिनों की बैटरी लाइफ देगा। यह वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, आइडल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर, वाइब्रेशन अलार्म जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। मिलते  JioBook Laptop: 4G के साथ जियो जल्द लॉन्च कर सकती है सस्ता लैप...

OnePlus की पहली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। इसके अलावा इस वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।  बात करें कीमत की तो OnePlus Watch को 16,999 रुपए की प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की खासियत के बारे में... OnePlus 9R में है क्वाड कैमरा सेटअप, जानें कीमत और फीचर्स OnePlus Watch की स्पेसिफिकेशन OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है दी गई है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।  इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। इस स्मार्टवॉ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।   इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और से...

60-70% मानव आबादी को COVID -19

टीके विकसित नहीं होने पर 60-70% मानव आबादी को COVID -19 मिलेगा: विशेषज्ञ जयपुर : स्वास्थ्य स्थायी विकास के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है, और भारत को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढाँचे पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता है क्योंकि कोरोनोवायरस संकट एक प्रमुख प्रभाव होगा, सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतिकार, डॉ डेविड बिस्हाई ने कहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIHMR), जयपुर द्वारा "भारतीय अर्थव्यवस्था पर COVID -19 का प्रभाव: नीति और कार्यक्रम संबंधी निहितार्थ" पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में और 722 प्रतिभागियों ने भाग लिया, बिस्हाई, ब्लूमबर्ग स्कूल में एक प्रोफेसर पब्लिक हेल्थ, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय, ने सुझाव दिया कि गरीबों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि कोविद -19 का प्रकोप तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि मानव आबादी का 60-70 प्रतिशत वायरस से प्रतिरक्षित न हो, क्योंकि इसके लिए टीका विकसित करने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यदि अगले दो वर्षों में एक टीका विकसित किया जाता है, तो यह भारतीय अर्थव्य...